Soaked Peanut : सेहतमंद गुणों से भरपूर मूंगफली के पौष्टिक लाभ आपको कर देंगे हैरान

Webdunia
सेहतमंद गुणों से भरपूर मूंगफली स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई स्वास्थवर्द्धक फायदे भी देती है। अधिकतर लोग इसे पसंद करते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। वहीं भीगी हुई मूंगफली के पौष्टिक लाभ आपको हैरानी में डाल देंगे।
 
आइए जानते हैं भीगी हुई मूंगफली के बेहतरीन गुणों के बारे में-
 
ऐसे कई लोग हैं, जो पेट की समस्या से परेशान रहते हैं, जैसे पेट फूलना, एसिडिटी, पाचन की परेशानी आदि। ऐसी पेट संबंधी तमाम परेशानियों से निजात दिलाती है भीगी हुई मूंगफली। इसे आप रोज रात में 1 मुट्ठी भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसका सेवन करें।
 
कुछ लोग कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। यदि आप भी उनमें से ही एक हैं, तो आपके लिए भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। बस, आपको करना यह है कि भीगी हुई मूंगफली को थोड़े गुड़ के साथ इसे खाना है।
 
मूंगफली ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में कारगर है। यह शरीर में गर्माहट लाती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, वहीं दिल भी स्वस्थ रहता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जा जाता है।
 
अगर आप खांसी से परेशान हैं, तो आपको आराम दिला सकती है भीगी हुई मूंगफली। इसका सेवन आप नियमित रूप से करें, धीरे-धीरे खांसी की समस्या से राहत मिलेगी।
 
भीगी हुई मूंगफली के सेवन से आप खुद को एक्टिव महसूस करते हैं। यह आपको एनर्जी से भर देती है। इसके नियमित सेवन से शारीरिक ऊर्जा बनी रहती है।
 
अगर बातें भूल जाते हैं यानी कि आप याददाश्त कमजोर है तो भीगी हुई मूंगफली का सेवन जरूर करें। यह आपकी याददाश्त को तेज करती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षाप्रद कहानी: बुद्धिमान तेनालीराम और काली मिर्च

सावन में व्रत रख रहे हैं तो इन तीन योगासनों को करना न भूलें, बनी रहेगी फिटनेस

हिन्दी कविता: मल्लिकार्जुन श्री शैलम

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

अगला लेख