स्ट्रॉबेरी : सदा जवान बनाए रखता है यह फल

Webdunia
स्ट्रॉबेरी से त्वचा जवां रहती है। दिल के अनेक रोगों में यह गुणकारी है। एक ताजा शोध में इसके नए लाभ के बारे में पता चला है। उम्र के साथ यह डायबिटीज पर भी नियंत्रण रखती है। इस मौसम में स्ट्राबेरी का शेक या यूं ही इसके सेवन का मजा ले सकते हैं।


 

यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक के वैज्ञानिकों ने दिल की सेहत और स्ट्रॉबेरी के फायदों के बारे में विशेष अध्ययन किया।

वैज्ञानिकों का मुख्‍य फोकस इस बात पर था कि हृदय रोगों और मधुमेह के विकास को स्ट्रॉबेरी किस तरह रोकती है।

विश्वविद्यालय के मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर पॉल थोरनएल्ली ने शोधकर्ताओं के दल का नेतृत्व किया। इस दल ने पता लगाया कि स्ट्रॉबेरी के तत्व हमारे शरीर में 'एनआरएफ 2' नाम के एक प्रोटीन को सकारात्मक रूप से सक्रिय कर देता है। यह प्रोटीन हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य सुरक्षा गतिविधियों को बढ़ा देता है।



विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार यह प्रोटीन रक्त वसा और कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है, यही दोनों हृदय संबंधी रोगों के  प्रमुख कारण हैं।

शोधर्ताओं का दावा है कि पहली बार इस बात का पता लगाया गया है कि स्ट्रॉबेरी के तत्व सक्रिय रूप से प्रोटीन को प्रोत्साहन देते हैं, जो रोगों से बचने में मददगार होते हैं ।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.