Hanuman Chalisa

सिर्फ गर्मी में आते हैं यह 7 बेशकीमती फल, जरूर जानें

Webdunia
गर्मी का मौसम चाहे कितना भी तपाने और परेशान करने वाला हो, लेकिन मौसमी फलों की मौजूदगी इसका एहसास नहीं होने देती। वैसे तो आजकल सालभर भी इन फलों की आवक होती है, लेकिन खास तौर से इन्हें गर्मी का फल माना जाता है। जानिए गर्मी के मौसम में आने वाले उन फलों को, जो गर्मी में रखते हैं हमारा ध्यान - 


1 फलों का राजा आम - आम फलों का राजा कहलाता है। विश्व के अनेक देशों में आम की अलग-अलग जाति होती है। फिर भी हिंदुस्तान का प्रसिद्ध फल आम ही है। स्वाद, स्वास्थ्य एवं बल संवर्धन की दृष्टि से आम सभी फलों में आगे है। आम भिन्न-भिन्न जाति के होते हैं। किन्तु सभी आमों के गुण प्रायः एक से ही होते हैं। आम को खाने से पहले 2-3 घंटे पानी में रखने से गर्मी निकल जाती है।

2 अद्वितीय फल खरबूजा - यह ग्रीष्म ऋतु का अद्वितीय फल है। यह हर कहीं सहजता से उपलब्ध रहता है एवं सस्ता होने के कारण सभी खरीद सकते हैं। खरबूजा तृप्ति कारक, शीतल, बलवर्धक तथा पित्त, वायु, कब्ज निवारक है। शारीरिक श्रम के बाद यह फल खाने से थकान दूर हो जाती है तथा तृप्ति मिलती है।

 
3 पानी का खजाना तरबूज - इसका गूदा जितना लाल होगा, वह उतना ही मीठा, स्वादिष्ट तथा रसभरा होगा। इसमें 75 प्रति‍शत पानी रहता है। वास्तव में यह ग्रीष्म ऋतु का सबसे मजेदार फल है। यह ग्रीष्म ऋतु में आनंद, मुख तृप्ति तथा स्वास्थ्य प्रदाता फल माना जाता है। तरबूज का हर हिस्सा काम का होता है, इसके छिलके की सब्जी भी बढ़िया बनती है।

4 अनुपम ककड़ी - यह ग्रीष्म ऋतु का अनुपम उपहार फल तथा सब्जी दोनों है। ककड़ी अपने शीतल प्रभाव से मन, मस्तिष्क तथा वायु कोशिकाओं को तृप्ति एवं स्वास्थ्य प्रदान करती है। यह गर्मी तथा लू से बचाती है और त्वचा को खूबसूरत बनाती है। खीरा और ककड़ी के गुणधर्म एक से होते है।



5 रसीली लीची - इस मौसम में आने वाली लीची न केवल गर्मी में तापमान नियंत्रित रखने में मदद करती है, बल्कि पोषण भी देती है। यह आंखों और त्वचा के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व तनाव और झुर्रियों से भी बचाते हैं।

6 अंगूर - र्मी के मौसम में खास तौर से मिलने वाले काले और हर अंगूर, शीतल और पौष्टि‍क होते हैं। इसमें भ्रपूर मात्रा  में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको तनाव और बढ़ती उम्र से बचाते हैं। प्यास बुझाने में ये मददगार होते हैं। 




7 संतरा - रसीला संतरा गर्मी में मन को खूब भाता है।  विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मददगार है।  रेशों से भरपूर संतरा आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर