Hanuman Chalisa

इमली, खिरनी, फालसे, जामुन, गर्मी के मौसम में बहार है बचपन के फलों की

Webdunia
गर्मी के मौसम में सिर्फ ठंडा-ठंडा खाने का मन करता है। जिससे बॉडी में ताजगी बने रहें। अन्यथा गर्मी की तपिश की वजह से हर कोई परेशान हो जाता है। हालांकि गर्मी से जितना परेशान हो जाते हैं लेकिन उस अनुसार गर्मी में खट्टे-मीठे फल भी आते हैं। तो आइए जानते हैं 10 ऐसे खट्टे-मीठे फल जो आपको सिर्फ गर्मी के सीजन में ही मिलेंगे-
 
1. इमली - गर्मी के दिनों में इमली का सेवन करने पर सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं। इसका सेवन करने से गर्मी में लू लगने बचा जा सकता है। साथ ही पाचन तंत्र को भी अच्‍छा करता है।
 
2.खिरनी - खिरनी गर्मी के दिनों में पक कर पेड़ से गिर जाती है। इसके कई सारे सेहत लाभ है। दांतों में दर्द होने पर खिरनी का दूध निकाल कर लगा लेना चाहिए। इससे तुरंत आराम मिल जाता है।
 
3. फालसे - फालसे सिर्फ सीजन में ही पाया जाता है। इसे देश के एग्जॉटिक फलों में से एक माना जाता है। इसमें बहुत सारे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए लाभदायक है। इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल्स और डाइजेशन को सुधारने वाले तत्व होते हैं।
 
4. जामुन - गर्मी के दिनों में जामुन का अधिक सेवन किया जाता है। उन्हें थोड़ी देर पानी में भिगोने के बाद साफ करके खा लें। इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, दिल को स्वस्थ रखें, पाचन शक्ति को मजबूत करें और वजन कम करने में सबसे अधिक मददगार।
 
5. लीची - गर्मी के दिनों में लीची का सेवन लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से पानी की कमी पूरी होती है। लीची खाने से चेहरे पर निखार आता है। इसका सेवन करने से कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। अस्थमा से बचाव के लिए लीची का इस्तेमाल किया जाता है।
 
6.शहतूत - गर्मी के दिनों में शहतूत का सेवन खूब किया जाता है। यह रसीला फल सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से शरीर में फैले संक्रमितों को बाहर करने में मदद करता है।
 
7. अंगूर - काले अंगूर खास तौर पर गर्मी में ही मिलते हैं। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह आपके तनाव और बढ़ती उम्र को भी बचाने में मदद करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख