Heat Stroke : जब लू लग जाए, तो कीजिए 10 उपाय

Webdunia
गर्मी के दिनों में लू लगना एक आम समस्‍या है।​ इससे निजात पाने के लिए हम कई तरह के घरेलू इलाज कर सकते हैं।​ यदि हम घर से निकलते वक्‍त थोड़ी सावधानी रखें तो हम लू से बच सकते हैं।​ 
 
यदि लू से बचना है तो करें  यह उपाय
 
1 खुले शरीर धूप में न निकलें। अगर निकलना ही पड़े तो धूप में निकलने पर सिर अवश्य ढंकें। आखों पर सनग्लास लगाएं और हो सके तो सफेद या हल्‍के रंग के कॉटन के कपड़े पहनें। 
 
2 अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाएं। खासकर एसी में बैठे रहने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें। 
 
3 ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो सके।
 
4 लू लगने पर तत्काल योग्य डॉक्टर को दिखाना चाहिए।  डॉक्टर को दिखाने के बाद कुछ प्राथमिक उपचार करने पर भी लू रोगी को सहायता मिल सकती है।
 
5 बुखार तेज होने पर रोगी को ठंडी खुली हवा में आराम करवाना चाहिए। 104 डिग्री से अधिक बुखार होने पर  सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखनी चाहिए। 
 
6 रोगी को तुरंत प्याज़ का रस देना चाहिए। रोगी के शरीर को काम से काम चार से पांच बार गीले तौलिए से पोंछना चाहिए। 
 
7 रोगी को मिट्टी के घड़े के पानी में चीनी, नींबू व नमक मिलाकर पिलाना चाहिए। इससे उसे आराम महसूस होगा और पानी की कमी भी पूरी होगी।  
 
8  सत्तू  भी लू से बचने के लिए लाभदायक है। इसका रस  बहुत फायदेमंद होता है। पिसे हुए प्याज़ और सत्तू का लेप बना कर उसे लू ग्रस्त व्यक्ति के शरीर पर लगाने से जल्द आराम मिलता है। 
 
9 मरीज के तलवे पर कच्ची लौकी घिसे इससे सारी गर्मी लौकी खींच लेगी और रोगी को आराम मिलेगा। 
 
10 कैरी का पना विशेष लाभदाय‍क होता है। कच्‍चे आम को गरम राख पर मंद आंच वाले अंगारे में भुनें। ठंडा होने पर उसका गूदा निकालकर उसमें पानी मिलाकर मसलना चाहिए। इसमें जीरा, धनिया, चीनी, नमक, कालीमिर्च डालकर पना बनना चाहिए।
 
लू लगने के बाद कई सारे घरेलू इलाज हैं। पर यदि ज्यादा तकलीफ हो तो सही समय पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यदि घरेलू उपचार करे तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ज़रूर लें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

शिवाजी महाराज पर रोचक निबंध

छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का दर्शन कराते हैं महाराष्ट्र के ये किले, परिवार के साथ जाएं घूमने

आखिर क्यों खूबसूरत बने रहने के लिए जरूरी है कोलाजन, जानिए कैसे बढ़ा सकते हैं शरीर में प्राकृतिक तरीके से कोलाजन

फाल्गुन माह पर निबंध हिंदी में

इस शख्स ने सिगरेट के कचरे से बना दिए Teddy, क्या आप खरीदना चाहेंगे ये ईको फ्रेंडली खिलौने? जानिए पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

इन फलों के छिलकों को फेंकने के बजाए बनाएं शानदार हेअर टॉनिक, बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

बच्चे कर रहे हैं एग्जाम की तैयारी तो मेमोरी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये सुपर फूड

क्या आप भी हैं भूलने की आदत से परेशान, तो हल्दी खाकर बढाएं अपनी याददाश्त, जानिए सेवन का सही तरीका

डायबिटीज और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए खाएं मेथीदाने की खिचड़ी, नोट कर लें आसान रेसिपी

क्या आप भी बच्चे के गाल पर लाड़ में काटते हैं, जान लीजिए कैसे बन सकता है ये संक्रमण का कारण

अगला लेख