Hanuman Chalisa

रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम, सेहत में आएगा सुधार

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 

हम अक्सर किसी भी काम को करने से पहले उसकी तैयारी करते हैं लेकिन जब बात रात में सोने की आती है तो हम कोई तैयारी नहीं करते है और सो जाते है, इससे हमें आने वाले दिनों में बहुत सारी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

अगर समय रहते हुए हम अपनी आदतों को नहीं सुधारते हैं तो इसका परिणाम हमें ही भुगतना पड़ता है। अगर आप भी करते हैं ये गलतियां, तो आज से ही हो जाइए सावधान। 
 
सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं- 
 
कई लोगों की आदत होती है खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर चले जाना लेकिन आपको यह पता नहीं होगा कि ये आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के तुरंत बाद सोने से खाना ठीक से नहीं पचता, जिसकी वजह से वजन बढ़ना, एसिड रिफ्लक्स और पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे कि सीने में जलन, गैस एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है।

खाने और सोने के बीच में कम से कम 3 से 4 घंटे का गैप होना जरूरी है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपना लास्ट मील यानी की डिनर सोने के रूटीन के हिसाब से दो घंटे पहले ले लें। 
 
सोने से पहले मोबाइल चलाना करें बंद- 
 
सोने के एक घंटे पहले हमें फोन यूज करना बंद कर देना चाहिए। स्मार्टफोन से आने वाली ब्लू लाइट वो न सिर्फ आपकी आंखों के लिए खराब होती है, बल्कि ये दिमाग के लिए भी काफी खरतनाक होती है। इसलिए सोने से पहले फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
 
सोने से पहले ब्रश करें- 
 
सभी लोग सुबह उठकर ब्रश करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि रात में सोते वक्त भी ब्रश करना उतना ही जरूरी होता है, जितना की सुबह में।

अगर आप रात में सोते वक्त ब्रश नहीं करते हो तो खाने के कण आपके दांतों में फंसे रह जाते हैं और लंबे समय तक वो आपकी दांतों में ही रहते हैं, जिसकी वजह से आपके दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है और बाद में जाकर वो कैविटीज का रूप ले लेता है जिससे आपको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 



 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख