Hanuman Chalisa

ड्राई फ्रूट्स का राजा है टाइगर नट, फायदे जानकर चौंक जाएंगे

Webdunia
tiger nut benefits
किसी ने सच कहा है कि मन उदास हो तो कोई गाना गुनगुना चाहिए, बादाम का छिलका उतार कर खाना चाहिए। बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। एनर्जी के साथ कई पोषक तत्व से भरपूर ड्राई फ्रूट्स हमे कई फायदे प्रदान करते हैं। आपने कई तरह के ड्राई फ्रूट का नाम सुना होगा पर क्या आप टाइगर नट के बारे में जानते हैं। टाइगर नट स्वाद के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर्ण है। टाइगर नट अमेरिका में काफी ज्यादा प्रचलित है। चलिए जानते हैं कि क्या है टाइगर नट और इसके फायदे....
 
क्या है टाइगर नट?
टाइगर नट को अर्थ आलमंड, चुफा नट या अर्थ नट भी कहा जाता है। इसका स्वाद बादाम की तरह नहीं होता है। इसका स्वाद थोड़ा सा नारियल की तरह होता है। मिनरल की बात करें तो इसमें कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन c, d और e है। टाइगर नट में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो आपके शरीर के लिए महत्वपूर्ण तत्व है। 
 
क्या हैं टाइगर नट्स के फायदे?
 
1. हृदय के लिए फायदेमंद: टाइगर नट आपके हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है। ये बेड कोलेस्ट्रॉल और दिल के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद मिनरल और फाइबर आपके दिल को सेहतमंद रखते हैं। इसके साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्या को भी कम करते हैं। 

 
2. पाचन के लिए फायदेमंद: टाइगर नट आपके पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर रखता है। इसके साथ ही टाइगर नट के सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है जिससे फैट भी कम होता है।
 
3. ब्लड शुगर होती है कम: टाइगर नट में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। यानी फाइबर की मदद से आपका शरीर शुगर को आसानी से डाइजेस्ट करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। 
 
4. हड्डियां होती हैं मजबूत: टाइगर नट में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने के लिए काफी है। इसके साथ ही कैल्शियम को डाइजेस्ट करने के लिए विटामिन D भी इसमें मौजूद होता है जो आपके शरीर के साथ मेंटल हेल्थ को भी सेहतमंद रखता है। 
 
टाइगर नट का सेवन कई तरह से किया जाता है। ये नट अमेरिका में ज्यादा प्रचलित है। इस नट को चॉकलेट, पास्ता या अन्य बेक्ड प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही टाइगर नट का आटा भी होता है जिससे कई तरह की चीज़ें बनाई जाती हैं।  
ALSO READ: एक इलायची रोज खा ली तो होंगे 3 फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख