Hanuman Chalisa

शादी से पहले होना है फिट तो जानिए 6 टिप्स

Webdunia
अगर जल्द ही आपकी शादी होने वाली है और आप उस दिन के लिए फिट और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको डाइट को लेकर कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए। आइए, आपको बताएं वजन कम करने के कुछ जरूरी टिप्स -   
 
1 इतने कम समय में आपको जब मोटापा घटाना हो, तो ध्यान रखें खाने की मात्रा एकदम से बिल्कुल कम न करें। शरीर को 1200 कैलोरी की प्रतिदिन आवश्यकता होती है। ऐसे में आप 1000 से कम कैलोरी किसी भी स्थि‍ति में न लें। इससे थकान और उर्जा की कमी नहीं होगी।
 
2 खाने में तैलीय व मसालेदार चीजों से बिल्कुल परहेज करें। लो कैलोरी फूड पर ध्यान केंद्रित करें, उबली हुई सब्जियां भी फायदेमंद होंगी। चाहें तो बिना सूप, ग्रीन टी, नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन कुछ घंटों में कर सकते हैं।
 
3 बिस्किट, ब्रेड, नमकीन, चॉकलेट, चिप्स जैसी चीजों से दूरी बना लें। मैदे की चीजें बिल्कुल न खाएं। सूप और जूस के मामले में भी बाजार की चीजों के बजाए घर पर बनाकर ही लें।
 
4 फल, सब्जियां, सलाद एवं सूखे मेवों को आहार में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। इससे आपके शरीर में पोषण की कमी नहीं होगी और उर्जा बनी रहेगी। इसके अलावा आपका पेट भी जल्दी भर जाएगा।
 
5 सुबह और शाम के समय लगभग 1 घंटा पैदल चलें और कार्डियो व्यायाम करें। लगभग 1 से डेढ़ घंटा कार्डियो करें। इसके अलावा योगा करने से भी शरीर सही आकार में आएगा।
 
6 सुबह खाली पेट गरम पानी में नींबू-शहद या फिर दालचीनी का पाउडर लें। आप चाहें तो हरा धनिया और नींबू का जूस बनाकर भी खालीपेट ले सकते हैं यह भी वजन कम करने में सहायक है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख