समर टिप्स : गर्मी में कैसे पसीने की दुर्गंध से छुटकारा पाएं

Webdunia
गर्मी का मौसम आते ही बस ठंडा पेय और एसी की हवा में बैठने का मन करता है, लेकिन चिलमिलाती धूप में जाने के बाद पसीने की बदबू से परेशान हो जाते हैं। कई बार यह सोचकर भी परेशान हो जाते हैं कि कही सामने वाला आपकी इस बदबू से दूर ना भाग जाएं। लेकिन इस समस्या का भी उपाय है। जिससे आपको भी निजात मिल जाएगी और कोई दूर भी नहीं भागेगा।
 
तो आइए जानते हैं गर्मी में कैसे पसीने की दुर्गंध से छुटकारा पाएं-
 
1. गर्मी के दिनों में प्याज, नॉन-वेज, अंडा, फिश, लहसुन जैसी चीजें खाने से बचें। इसका सेवन नहीं करने से भी बहुत हद तक पसीने से छुटकारा मिलेगा।
 
2. आपको भी किसी ने कहा ही होगा कि अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। लेकिन ऐसा कुछ ही लोग सुनकर फॉलो करते हैं। अगर आप दिनभर में कम से कम 9 से 10 गिलास पानी पीते है तो यूरिन के जरिए टॉक्सिन बाहर निकल जाता हैं। इससे शरीर से किसी प्रकार की बदबू नहीं आती है।
 
3. आप नहाने के पानी में बेकिंग सोड़ा, गुलाबजल, नींबू या फिटकरी भी मिक्स कर सकते हैं। इससे पसीने की दुर्गंध नहीं आएंगी। नहाने के दौरान अपने पैरों को भी अच्छे से साफ करें। कई बार शूज खोलने के बाद पैर से बदबू आने लगती है।
 
4. सुबह-सुबह सभी को ऑफिस जाने की जल्दी होती है। ऐसे में आप रात के समय ही एक टब में 3 चम्मच बेकिंग सोड़ा डाल लें और वॉश क्लॉथ की सहायता से पूरी बॉडी को उससे पौंछ लें। दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।
 
5. टी ट्री ऑयल में मौजूद तत्व बैक्टीरिया मारने में मदद करते हैं। इसे आप पानी में दो बूंद मिक्स कर अपने अंडर आर्म्स में रूई से लगा सकते हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

लोहे जैसी मजबूत बॉडी के लिए इन 5 आयरन से भरपूर फूड्स को अभी करें अपनी डाइट में शामिल

क्या हमेशा मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाना है सेहतमंद, जान लें ये जरूरी बात

7 चौंकाने वाले असर जो खाना स्किप करने से आपकी बॉडी पर पड़ते हैं, जानिए क्या कहती है हेल्थ साइंस

मानसून में डेंगू के खतरे से बचने के लिए आज ही अपना लें ये 5 आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

मंगलवार सुविचार: Tuesday Quotes in Hindi

डॉक्टर ने किया है ज्यादा पानी पीने से मना? खाएं ये 5 फूड्स जिनसे नहीं लगेगी बार-बार प्यास

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख