world smile day एक मुस्कान में छुपे हैं सेहत के कई राज, लाइफ भी होगी आसान

Webdunia
world smile day 2022 : आज 'वर्ल्ड स्माइल डे' है। वर्ल्ड स्माइल डे यानी विश्व मुस्कान दिवस, जिसे हर साल अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। इस बार यह दिन 7 अक्टूबर 2022 को पड़ रहा है। 
 
वर्ल्ड स्माइल डे को मनाने का विचार अमेरिका के एक आर्टिस्ट 'हार्वे बॉल' को आया था। उन्होंने ही पहले स्माइल फेस आइकॉन बनाए थे, जिन्हें आज हम अनेक तरह के संदेशों को भेजने के दौरान इस्तेमाल करते हैं। 
 
'वर्ल्ड स्माइल डे' मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य है लोगों को स्माइल अथवा मुस्कुराने का महत्व समझाना है। तो आइए, इस वर्ल्ड स्माइल डे पर हम जानते हैं कि मुस्कुराने से हमारी सेहत को क्या लाभ मिलते हैं। कैसे हम सिर्फ मुस्कुराने मात्र से ही अपनी लाइफ को आसान बना सकते हैं। 
 
1. किसी को मुस्कुराते देखने से आप में भी उत्साह और सकारात्मकता जागती है।
 
2. केवल एक मुस्कान आपके तनाव को कम कर सकती है।
 
3. प्रत्येक मुस्कान के साथ एक निर्धारित मात्रा में आपका ब्लड प्रेशर घटता है।
 
4. मुस्‍कुराते वक्त शरीर से 'इंडोर्फिन्स' निकलता है, जो कि एक प्राकृतिक पेनकिलर का काम करता है और आपको दर्द से थोड़ी राहत महसूस होती है।
 
 
5. मुस्कुराने से चेहरे की मसल्स की एक्सरसाइज होती है, त्‍वचा में कसाव आता है, जिससे आपको असमय झुर्रियां नहीं पड़तीं।
 
6. मुस्कुराने से आपका मन हल्का हो जाता है। मूड बदल जाता है और आपको अच्छे विचार आने लगते हैं।
 
7. वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हम मुस्कुरा कर खुद का टेंशन तो दूर करते ही हैं, साथ ही दूसरों लोगों को भी खुश करते है तथा उनके मन में भी प्रसन्नता आ जाती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम

अंगड़ाई लेने से सेहत रहती है दुरुस्त, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

अगला लेख