Hanuman Chalisa

गर्मी के मौसम में जा रहे हैं घूमने, तो रखें इन 7 बातों का ध्यान

Webdunia
अगर आप गर्मी के मौसम में किसी भी जगह घूमने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वर्मा तीखी धूप वाले इस मौसम में सावधानी न बरतने पर बीमार पड़ते जरा भी देर नहीं लगती है -
 
1 गर्मियों में घूमने-फिरने का प्लान हो, तो फैशन से ज्यादा प्राथमिकता आरामदायक कपड़ों को दें, जैसे सूती कपड़े, ढीले कुर्ते व टॉप, साथ ही फूटवेयर भी आरामदायक हो। इसके अलावा आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लास जरूर साथ रखें और त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन ले जाना न भूलें।
 
2 कोशिश करें कि सड़कों पर लगने वाली स्टॉल से कुछ न खाएं व अगर खाए भी तो वहां की साफ-साफई व स्वच्छता पर एक बार जरूर नजर डालें। क्योंकि इस मौसम में फूड पॉइजनिंग होने की आशंका अधिक रहती है।
 
3 अगर किसी रेस्टोरेंट में भोजन करने रूके, तो कोशिश करें कि ज्यादा तैलीय व मसालेदार भोजन को ऑर्डर न करें। बल्कि ठंडा और तरल पदार्थ जैसे जूस, तरबूज आदि के सेवन पर ज्यादा जोर दें।
 
3 घूमने जाने से पहले अपने साथ कुछ दवाएं भी रख लें। जैसे अपच, सिर दर्द, उल्टी को रोकने की गोली, ग्लूकोज आदि।
 
4 अगर कार, विमान या बस में बैठकर कई घंटों का सफर करना हो, तो एक छोटा तकिया भी साथ रख लें, जिससे आपको पीठ या गर्दन में किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होगी।
 
5 अपनी पर्सनल गाड़ी से घूमने जा रहे हैं तो थकान से बचने के लिए बीच-बीच में रुक कर थोड़ा ब्रेक लेते हुए सफर का मजा लें।
 
6 सफर के दौरान पानी पीने को नजरअंदाज न करें, खासकर गर्मियों के मौसम में। वरना आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
 
7 हल्का-फूल्का स्नैक पूरे सफर के दौरान लेते रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख