Hanuman Chalisa

Under Eye Creams At Home : आंखों के काले घेरे से पाएं छुटकारा, घर में बनाएं Eye Cream

Webdunia
अक्सर हम अपने बालों और स्कीन केयर रूटीन पर ज्यादा ध्यान देते हैं। बालों की देखभाल व त्वचा का ख्याल रखना- इन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करते। लेकिन आंखों का क्या? हमारे चेहरे का सबसे महत्वपूर्ण भाग यानी आंखों की देखभाल को हम नजरअंदाज करते हैं। जिसका नतीजा होता है डार्क सर्कल, आंखों के पास झुर्रियां आदि। क्या आप जानते हैं कि उम्र बढ़ने के पहले ये लक्षण हमारी आंखों के पास ही दिखाई देते हैं और अगर हम इसे नजरअंदाज करना जारी रखते हैं तो बढ़ती हुई उम्र साफ नजर आने लगती है।
 
हमारी आंखें बेहद नाजुक होती हैं और इसके आस-पास की जगह अन्य हिस्सों की तुलना में बेहद पतली और नाजुक होती है। इसलिए आंखों की देखभाल के लिए अंडर आई क्रीम बहुत जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ऐसी क्रीम के बारे में बताएंगे जिसका असर आपके बैग पर पड़ेगा यानी इसमें ज्यादा पैसे खर्च होंगे। जी नहीं, हम आपको एक ऐसी असरकारक टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर में ही अंडर आई क्रीम बना सकती हैं और अपनी आंखों की देखभाल कर सकती हैं।
 
आइए जानते हैं नेचुरल अंडर आई क्रीम के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
 
ककड़ी आंखों के काले घेरे को कम करने का काम करती है, वहीं पुदीना अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। आपको बस इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाना है और 3 बड़े चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और 3 बूंद बादाम का तेल मिलाएं। एक पेस्ट तैयार करें और इसे अपनी आंखों के नीचे अच्छी तरह से लगा लें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे धो लें।
 
एलोवेरा जेल और विटामिन ई से न केवल त्वचा पर सूजन और रेडनेस को कम किया जा सकता है, बल्कि यह त्वचा को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। 1 कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं और दोनों को एकसाथ मिलाएं। आप गुलाब जल के साथ नारियल तेल की कुछ बूंदें भी मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसका इस्तेमाल आप रात में सोने से पहले भी कर सकती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख