ठंड में गर्म पानी से नहाएं, 5 फायदे पाएं

Webdunia
सर्दी के दिनों में ठंडे पानी से परहेज आप भी करते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि गुनगुने या हल्के गर्म पानी से नहाना न केवल आपको ठंड से बचाता है, बल्कि सेहत से जुड़े फायदे भी देता है। जरूर जानिए, गुनगुने पानी से नहाने के य‍ह 5 बेहतरीन फायदे


 
 
1 ठंड के दिनों में गुनगुने पानी से नहाने का पहला फायदा तो यही है कि यह आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है, और आपको ठंड से बचाता है। साथ ही ठंड के दुष्प्रभावों से भी आपके शरीर और सेहत की रक्षा करता है।

2  ठंड के दिनों में आपके रक्त संचार को बेहतर बनाकर आपको सक्रिय बनाए रखने में गुनगुने पानी का स्नान बेहद मददगार साबित होता है। यह ठंड के कारण त्वचा के संक्रमण से भी आपको बचाता है।

 ठंड से होने वाली अन्य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार से बचाए रखने में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नींद न आने की समस्या से बचने के लिए गर्म पानी से स्नान करना बेहद फायदेमंद है।

4  सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को ठंड के दिन में बहुत सतर्कता रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में उन्हें गर्म पानी से ही स्नान करना फायदेमंद होता है, ताकि सांस की तकलीफ न बढ़ पाए।

5 सर्दी के कारण शरीर के अंगों में दर्द होने की समस्या में यह बेहद कारगर है। इसके अलावा यह आपको मानसिक रूप से रिलेक्स करने में भी फायदेमंद होता है। 
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

अगला लेख