Monsoon Weight Loss Tips : बारिश में बढ़ रहे वजन को कम करने के लिए आजमाएं 7 नुस्‍खे

Webdunia
मानसून के सीजन में वजन जल्दी बढ़ता है। क्योंकि मानसून और ठंड के मौसम में भूख अधिक लगती है। मौसम ठंडा होता है इसलिए तेल,घी और मसाले का सेवन भी अधिक किया जाता है। ताकि बॉडी में गर्मी बनी रहे। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से वह भी जरूरी है। लेकिन इन सबका अधिक सेवन करने से पेट फूलने लगता है और बाहर निकलने लगता है। तेजी से बढ़ते वजन को घटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में अपनी बढ़ती हुई क्रेविंग को कैसे कम करें और वजन कैसे कंट्रोल करें आइए जानते हैं।

1.रोज रात को भीगे हुए बादाम खाली पेट खाएं, लाभ मिलेगा।

2.अलग प्रकार-प्रकार के सूप का सेवन करें। आप टमाटर, मिक्‍स वेज, कोरिएंडर सूप, चाइनीस सूप पी सकते हैं, इसके साथ नमकीन थूली बना लीजिए। जिससे अधिक खाने पर नुकसान भी नहीं होगा और पेट भरकर खा सकेंगे।

3. बारिश के मौसम में भी पानी - अधिक से अधिक पीएं। नियम से 7 बजे तक भोजन कर लें ताकि आसानी से भोजन पच सकें।  

4. बारिश के मौसम में गरमा-गरम दाल-चावल खाने का मजा ही अलग होता है लेकिन चावल में शुगर और कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है जिससे वजन बढ़ता है। इसकी बजाएं आप ब्राउन राइस का सेवन करें।

5. लौ फैट दूध का सेवन करें। साथ ही अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहते हैं तो अंकुरित होने के बाद उन्हें भाप जरूर दें।

6.बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड या फास्ट फूड खाने की क्रेविंग हो रही है तो केले का सेवन कर लें। इससे आपकी भूख मिट जाएगी।

7.'एक सेब नो डॉक्टर' जी हां रोज कम से कम खाली पेट एक सेब का सेवन जरूर करें। यह आपकी भूख को कम करता है। सेब में मौजूद पोटेशियम की वजह से भूख नहीं लगती है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

रामानुजाचार्य जयंती 2024: जानें जन्म कथा और उनके उपदेश

शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 5 एनिमल पोज़

Mothers Day 2024 Quotes: मां के बारे में इन 10 महान पुरुषों की महान बातें

अगला लेख