Hanuman Chalisa

घटे हुए वजन को ऐसे रखें मेंटेन, जानें 10 टिप्स

प्रीति सोनी
अपना वजन कम करने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते। एक बार वजन कम होने के बाद भी आपको उसे मेंटेन करने के लिए कई तरह के जतन करने होते हैं और खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है।  ऐसे में जरा सी चूक भी आपके वजन में में इजाफा कर सकती है, और आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। हम बता रहे हैं, घटे हुए वजन को मेंटेन करने के कुछ उपाय जो स्लिम बने रहने में आपकी मदद करेंगे - 


 
 
1 प्रतिदिन करें एक्सरसाइज - प्रतिदिन एक्सरसाइज करना, आपके वजन को मेंटेन करने में मदद करता है। रोज आधा या एक घंटे का समय एक्सरसाईज के लिए जरूर निकालें।अगर आपको समय नहीं मिल पा रहा हो, तो जब भी समय मिले 10-10 मिनट निकालकर एक्सरसाइज जरूर करें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने का प्रयास करें। हो सके तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का ही प्रयोग करें। 
2 सब्जी और फल - अपने खाने में, खासतौर पर नाश्ते में फलों और सब्ज‍ियों को प्राथमिकता दें। फ्रूट सलाद, जूस, दही आदि का प्रयोग करें। पोहा, उपमा, सेंडविच जैसी चीजें सब्ज‍ियां डालकर पकाएं। इसके अलावा कॉर्नफ्लेक्स या ओट्स खाते वक्त उसमें कटे हुए फलों का प्रयोग करना भी बेहतर होगा। इस तरह से आप अपने खाने में इन्हें आसानी से शामिल कर सकते हैं। 
3  तीन बार खाना - अपनी डाइट को एक बार में, एक साथ खाने के बजाए टुकड़ों में खाना बेहतर होगा। सुबह का नाश्ता जरूर करें और कम से कम दिन में तीन बार खाने की आदत डालें। आप चाहें तो नाश्ते, लंच और डिनर के बीच भी हर दो घंटे में छोटे-छोटे हेल्दी स्नैक्स ले सकते हैं। एक भी समय का खाना छोड़ना, अगले कुछ समय में आपकी भूख को बढ़ाकर आपको अधि‍क खाने के लिए प्रेरित करता है, इसलिए कुछ भी स्किप न करें। 

4 खाना समय पर खाएं - कोशिश करें कि खाना नीयत प्रतिदिन तय समय पर ही खाएं और हर खाने का आपका वक्त तय हो। इसके अलावा सात के खाने के सोने से कुछ घंटे पहले खाएं, इस बात का ध्यान रखें और नियम बना लें। किसी समय पर अगर आप खाने के लिए लेट भी हो रहे हैं, तो उस वक्त कुछ हल्का-फुल्का खाने की कोशिश करें। 

 
5  सक्रिय बने रहें-  किसी भी काम को लेकर सक्रियता बरतें। एक्ट‍िव रहने कोई मौका हाथ से न जाने दें। सक्रिय बने रहने से अपने आप शरीर में कैलोरी बर्न होगी, जो आपको स्ल‍िम बनाए रखने में मदद करेगी।इसके लिए छोटे-छोटे कामों को भी खुद उठकर करें बजाए कि‍सी और से करवाने के। आराम करने के बजाए काम करने पर अधि‍क ध्यान दें या फिर चलते फिरते रहें।
6  हेल्दी फूड पहले - जब भी आप खाना खाने बैठें, शुरूआती सबसे हेल्दी चीजों से करें, जैसे- सलाद, दही, रायता, अंकुरित अनाज। उसके बाद बाकी चीजों की तरफ ध्यान दें। ऐसा करने से आपका आधा पेट हेल्दी चीजों से ही भर जाएगा, और शरीर में कैलोरी की कम ही मात्रा पहुंचेगी।
7 बाहर के खाने पर नियंत्रण - बाहर के खाने में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, जो आपके वजन को बहुत जल्दी बढ़ाती है। इसलिए बाहर के खाने को नजरअंदाज करें। सबसे बेहतर होगा कि आप सप्ताह में एक दिन बाहर खाना खाने के लिए तय कर लें। साथ ही यह भी तय कर लें, कि अप कितनी मात्रा में कैलोरीज लेने वाले हैं, ताकि अतिरिक्त कैलोरी से बचे रहें।

8 तनाव से बचें - कई बार होता है कि जब हम तनावग्रस्त होते हैं, तो या तो बहुत कम खाते हैं, या फिर ज्यादा खाने लगते हैं, और हमें पता भी नहीं चलता कि हमारे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जा रही है।इससे बेहतर है कि तनाव लेने से बचें। किसी चीज के बारे में अत्यधिक न सोचें।

 
9  हाई फाइबर से शुरूआत - दिन की शुरूआत हाई फाइबर फूड से करने की कोशिश करें। इसके लिए दलिया, ओटमील और फलों को प्राथमिकता से खाने में शामिल करें। 
10 गुनगुना पानी - दिन की शुरूआत में गुनगुना पानी नींबू और शहद के साथ पिएं। इससे अतिरिक्त फैट भी खत्म होगा और आप तरोजाता महसूस करेंगे, साथ ही भरपूर उर्जा से आपके काम में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

विश्व पर्यावरण दिवस पर लें धरती को हरा-भरा बनाने का सच्चा संकल्प

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

अगला लेख