दूध का न करें ज्यादा सेवन वरना सेहत को होगा नुकसान

Webdunia
दूध सेहत के लिए  बहुत फायदेमंद माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़े दूध का सेवन नियमित रूप से करते हैं, ताकि स्वस्थ्य रह सकें। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स आदि से भरपूर होने के कारण दूध को सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। लेकिन इसका फायदा तब है जब इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाएं। यदि दूध जरूरत से ज्यादा पीया जाएं तो ये कई परेशानियों की वजह भी बन सकता है।आइए जानते हैं कि दूध के ज्यादा सेवन से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.
 
किसी भी चीज की अधिकता  नुकसान ही पहुंचाती हैं। यही बात दूध पर भी लागू होती है।  अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।  कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा दूध पी लेने से पेट फूल जाता है और गैस आदि की समस्या भी हो जाती है। 
 
ज्यादा दूध पीने के कारण आपको  बेचैनी, थकान और सुस्ती जैसी परेशानी भी हो सकती है। आलस सा महसूस हो सकता हैं, इसलिए दूध का सीमित मात्रा में सेवन करना ही बेहतर होता है।
 
दूध के अधिक मात्रा में सेवन से आपकी त्वचा या अन्य हिस्सों पर एलर्जी हो सकती है, दाने निकल सकते हैं। अगर आपको अक्सर मुंहासे होते हैं तो आपको अपने आहार की जांच करवानी चाहिए या डॉक्टर से दिखाना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Navratri 2025: नवरात्रि में लगाएं इन 5 फलों का भोग, माता को अतिप्रिय है ये प्रसाद

Benefits of sugar free diet: 15 दिनों तक चीनी न खाने से शरीर पर पड़ता है यह असर, जानिए चौंकाने वाले फायदे

जानिए नवरात्रि व्रत में खाया जाने वाला राजगिरा आटा क्यों है सबसे खास? जानिए इसके 7 प्रमुख लाभ

Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में क्यों खाते हैं सेंधा नमक? जानिए इसके पीछे के वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

सभी देखें

नवीनतम

मजबूत और लंबे बालों के लिए 5 बेस्ट विटामिन जो करेंगे कमाल, जानिए हर एक के फायदे

मेंटल हेल्थ स्ट्रांग रखने के लिए रोजाना घर में ही करें ये 5 काम

भीड़, भगदड़, मौतों में आखिरकार दोषी कौन?

Vijayadashami essay 2025: विजयादशमी दशहरा पर पढ़ें रोचक और शानदार हिन्दी निबंध

आप करोड़पति कैसे बन सकते हैं?

अगला लेख