Hanuman Chalisa

तुरंत हटेगा दांतों का पीलापन, जानिए कैसे

Webdunia
खूबसूरत चेहरा, रेशमी बाल और सुंदर आंखों के साथ ही आपकी मुस्कान भी उतनी ही खूबसूरत हो, तो हर किसी की नजर कुछ देर के लिए आप पर जरूर टिक जाएगी। लेकिन अगर दांतों का पीलापन, चुरा रहा है आपकी मुस्कान की सुंदरता, तो यह एक तरीका आपके दांतों को देगा तुरंत सफेदी...



 
एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका। इसके बारे में आपने जरूर सुना होगा या इसे इस्तेमाल किया होगा। वैसे तो सेब का सिरका कई तरह के आश्चर्यजनक फायदों से भरा है, लेकिन फिलहाल हम बता रहें हैं आपकी खूबसूरत मुस्कान के लिए इसके फायदे के बारे में।

सेब का सिरका आपके दांतों का पीलापन हटाकर, आपको तुरंत सफेद और चमकदार मुस्कान दे सकता है। दरअसल यह गहराई और कोमलता के साथ आपके दांतों की आंतरिक सफाई करने में सक्षम होता है। इससे आपके अम्लीयता होने पर भी पीएच की समानता बनी रहती है, और दांत पहले से अधि‍क साफ, सफेद और चमकदार दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, यह आपके मसूढ़ों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 


 
 
इस सिरके से अपने दांत चमकाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी।

लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। जानिए कौन-सी हैं वे बातें - 



 
1 सेब का सिरका इस्तेमाल करते समय बॉटल को अच्छी तरह से हिलाएं, तभी इस्तेमाल करें।
2 बगैर पानी में घोले इसका इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह प्राकृतिक अम्ल है।
3 इसका अत्यधि‍क प्रयोग करने से परहेज करें, साथ ही दिन में एक बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।अन्यथा यह आपके दांतों की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख