सर्दियों के मौसम में इन 5 चीजों को करें डाइट में शामिल और ठंड से रहें सुरक्षित

Webdunia
सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा चिंता सेहत को लेकर होती है। ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम, गले में दर्द जैसी सेहत समस्या लोगों को खूब परेशान करती है। जिसके लिए जरूरी हैं अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने की। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना जिसके लिए आपको सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को जोड़ना जरूरी है, ताकि आपको बीमारियां छू भी न पाएं। तो आइए जानते हैं किन चीजों को आपको ठंड के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
 
सर्दियों के मौसम में आप हल्दी को जरूर शामिल करें। खासकर ठंड के मौसम में। अगर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना चाहते है तो हल्दी वाले दूध का सेवन करें।
 
 हल्दी वाली चाय का भी सेवन  आपको रोग से लड़के की शक्ति प्रदान करेंगी। इसके सेवन से आपको कई फायदे मिलेंगे। तो आप हल्दी वाली चाय का भी सेवन कर सकते है ये आपके शरीर को गर्माहट पहुंचाएगी।
 
अपनी डाइट में  एंटी ऑक्सीडेंट युक्त सब्जियों और फलों को शामिल करें। इससे  आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।  संतरा, किवी और नींबू जैसी चीजों को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं।
 
सर्दियों के मौसम में अदरक आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहे तो अदरक का पानी या अदरक की चाय का सेवन कर सकते है। अदरक की चाय का सेवन करने से शरीर से थकावट भी दूर होगी और आप बीमारियों से दूर भी रहेंगे।
 
दालचीनी का सेवन भी सर्दियों में करना काफी फायदेमंद होता है।  दालचीनी वाली चाय या फिर अपने भोजन में दालचीनी को डालने से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

कैसे बनाएं बीटरूट का स्वादिष्ट चीला, नोट करें रेसिपी

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

घर में बनाएं केमिकल फ्री ब्लश

बच्चे के शरीर में है पोषक तत्वों की कमी अपनाएं ये 3 टिप्स

सुकून की नींद लेने के लिए कपल्‍स अपना रहे हैं स्‍लीप डिवोर्स ट्रेंड

अगला लेख