Hanuman Chalisa

World Heart Day : स्वस्थ सुरक्षित दिल के 10 कदम

Webdunia
व्यस्त दिनचर्या में दिल को तंदुरुस्त बनाए रखने और सेहतमंद बने रहने के लिए थोड़ा व्यायाम और अच्छा खानपान साथ ही एक सही दिनचर्या बहुत जरूरी होती है। इस भागदौड़भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी सेहत का सही ख्याल ही नहीं रख पाते। जिस कारण तमाम तरह की बीमारियां हमें घेर लेती हैं। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं और अपने दिल को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपको इन 10 बातों का ख्याल रखना चाहिए।
 
1. भोजन की मात्रा पर ध्यान दें : सही आहार आपको फिट रहने में मदद करता है। जंकफूड के सेवन और अपने खानपान पर ध्यान न देने की वजह से मोटापे की समस्या व्यक्ति को घेर लेती है। मोटापे से रक्तचाप बढ़ता है और फिर दिल की अनेक बीमारियां होने का सदैव अंदेशा रहता है। इसलिए हमेशा अपने शरीर की जरूरत भर ही खाना खाएं।
 
2. व्यायाम को करें अपनी दिनचर्या में शामिल : सेहतमंद जिंदगी के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। व्यायाम के जरिए दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है, साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन करें। अधिक फास्टफूड, तेल-मसाले और तले-भुने खानों को खाने से बचें।
 
3. तनाव से दूरी भली : तनाव आपके हृदय के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है इसलिए तनावमुक्त रहने की कोशिश करें। खुद पर तनाव को हावी न होने दें। यदि आप ज्यादा तनाव में रहते है, तो दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा रहता है इसलिए खुद को खुश और तनावरहित रखने की कोशिश करें।
 
4. मेडिटेशन है जरूरी : आज की भागदौड़भरी जिंदगी में हर एक व्यक्ति खुद के लिए समय नहीं निकाल पाता, वहीं अपने काम को लेकर हमेशा सोच-विचार में डूबा रहता है। लेकिन एक सेहतमंद जिंदगी के लिए खुद के लिए समय जरूर निकालें। साथ ही अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को शामिल करें ताकि आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकें।
 
5. घर पर बना खाना ही खाएं : यदि आप घर की अपेक्षा बाहर के फास्ट फूड के शौकीन हैं, तो इस आदत को बदलने का समय आ गया है। एक अच्छी सेहत के लिए सही आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल तंदुरुस्त रहे और आपको दिल संबंधी बीमारी न हो तो फास्ट फूड के सेवन की बजाय घर के खाने को प्राथमिकता दें, क्योंकि घर का भोजन अधिक पौष्टिक होता है।
 
6. शुगर को नियंत्रण में रखें : दिल को स्वस्थ रखने के लिए शुगर की मात्रा में कंट्रोल रखें। ब्लड में शुगर की मात्रा भी दिल की बीमारियों की एक बड़ी वजह है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो शुगर को नियंत्रण में रखें।
 
7. शराब और धूम्रपान से रहें दूर : दिल की बीमारियों से दूर रहने के लिए आपको शराब और धूम्रपान से भी दूरी बनानी पड़ेगी। शराब और धूम्रपान के नियमित सेवन से आप दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
 
8. फाइबरयुक्त भोजन करें : अपनी डाइट में फाइबरयुक्त भोजन को जगह दें। साबुत दालें-अनाज, अंकुरित अनाज, हरी सब्जियां व फलों का सेवन करें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
 
9. ज्यादा नमक का सेवन न करें : खाने में ज्यादा नमक का सेवन न करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। भोजन में अधिक नमक की मात्रा होने से रक्तचाप बढ़ जाता है। इस कारण हृदय में कई बीमारियां होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
 
10. कोलेस्ट्रॉल लेवल का रखें ख्याल : कोलेस्ट्रॉल के लेवल को लेकर अधिक सावधान और जागरूक बने रहें ताकि जिससे कि आप अपने हृदय की बेहतर सेहत के लिए समय पर बदलाव कर सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख