विश्व हाइपरटेंशन दिवस : तनाव से निपटने के 5 सरल उपाय

Webdunia
अशोक गुप्त  
 
विशेषज्ञों के अनुसार डॉक्टर्स के पास जाने वाले 90 प्रतिशत मरीज तनाव के कारण आते हैं। जब हमारे शरीर या मन को किसी चुनौती का सामना करना पड़ता है तो हमारी मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया तेज हो जाती है, ब्लडप्रेशर और ह्रदय की धड़कन बढ़ जाती है और शरीर में रक्तसंचार तेज होता है। 
 
\
 
शरीर में एड्रनलीन की मात्रा बढ़ जाती है। यह स्थिति अधिक देर बनी रहे तो कई शारीरिक व मानसिक समस्या पैदा हो जाती हैं। आइए जानते हैं 5 सरल तरीके तनाव से निपटने के- 

आहार : कुछ भोजन ऐसे हैं, जो हमारे शरीर को तनाव से लड़ने की शक्ति देते हैं। संतरे, दूध व सूखे मेवे में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे दिमाग को शक्ति प्रदान करती है। आलू में विटामिन 'बी' समूह के विटामिन काफी मात्रा में होते हैं, जो हमें चिंता और खराब मूड का मुकाबला करने में सहायता देते हैं। 

Healthy food
चावल, फिश, बिन्स, और अनाज में विटामिन 'बी' होता है, जो दिमागी बीमारियों और डिप्रेशन को दूर रखने में सहायक है। हरी पत्ते वाली सब्जियां, गेहूं, सोयाबीन, मूंगफली, आम और केले में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर को तनाव से लड़ने में सहायता देती है। 

थोड़ा-थोड़ा खाएं : एक्सपर्ट्स के अनुसार तनाव की स्थिति में थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाना तनाव को दूर भगाने में सहायक हो सकता है।



इससे उन लोगों को भी सहायता मिल सकती है, जो तनाव की स्थिति में अतिरिक्त खाने के आदी हैं। थोड़ा-थोड़ा खाने से शरीर को शक्ति मिलती रहती है। 

मन में मत रखिए : आप किसी भी कारण से तनावग्रस्त हों, अपनी समस्या अपने पार्टनर,प्रेमी, या किसी करीबी मित्र से खुलकर चर्चा करें। इस चर्चा से ही आपका आधा तनाव दूर हो जाता है। शेष समस्या खाने, हल्की एक्सरसाइज और खुलकर सोने से दूर की जा सकती है। 


कुछ देर अपने साथ रहें : जिनके जीवन में अधिक तनाव रहता हो, उन्हें दिन में कुछ समय अकेले बिताने का प्रयास करना चाहिए। कुछ लोग अकेले सैर करना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को अकेले पुस्तक पढ़ने से शांति मिलती है। संगीत सबसे सशक्त माध्यम है तनाव से निपटने का। 


कई बार अंधेरे कमरे में लेटना ही मन को शांत रखने के लिए काफी होता है, किंतु बहुत ज्यादा अकेले रहना भी ठीक नहीं, विशेषतः उन लोगों के लिए जो जल्दी हताश हो जाते हैं। पर्सनल क्वॉलिटी टाइम निकालें। 

मेडिटेशन : कुर्सी पर आरामदेह मुद्रा में बैठ जाइए। आंखें बंद कीजिए और अपनी मांसपेशियों को ढीला छोड़ दीजिए। धीमी गति से सांस लेते रहें।


मन ही मन कोई भी एक शब्द या मंत्र बार-बार दोहराते रहें। यदि आपका मन भटक जाए तो वापस उसी शब्द या मंत्र पर आ जाएं। इसे दस से बीस मिनट तक करें। अगर संभव हो सके तो इसे नदी, तालाब या समुद्र के किनारे करें। नदी से बहकर आती हवा आपको बेहद खूबसूरत शांति का अनुभव कराएगी। 
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.