World Lupus Day 2023 : विश्व ल्यूपस दिवस 2023 की थीम जानिए

Webdunia
World Lupus Day 
 
 
 
 
प्रतिवर्ष विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day) 10 मई को मनाया जाता है। ल्यूपस एक ऐसा रोग है, जिसमें शरीर में जलन होने लगती है और सूजन आने लगती है। तब, जब किसी भी व्यक्ति की शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में शरीर के अंगों यानी ऑर्गेन और टिश्यूज (Organs And tissues) को नुकसान पहुंचने लगता है, इसे ल्यूपस बीमारी के रूप में जाना जाता है।

विश्व ल्यूपस दिवस को पर्पल डे (Purple Day) के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि इस रोग के दौरान शरीर का संक्रमित अंग शरीर के दूसरे अंगों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। 

ल्यूपस आम तौर पर 15 से लेकर 44 वर्ष उम्र के व्यक्तियों में अधिक देखी जाने वाली बीमारी है, जिसमें जोड़ों में दर्द, मस्तिष्क, गुर्दे, त्वचा पर चकते, हृदय, फेफड़े और बुखार आदि समस्याएं सामने आती है। साथ ही यह रोग महिलाओं को जल्दी प्रभाव में ले लेता है, यह रोग पुरुषों कम देखा जाता हैं।
 
आइए यहां जानते हैं क्या हैं वर्ष 2023 में इस दिवस की खास थीम-
 
विश्व ल्यूपस दिवस की थीम : World Lupus Day Theme 2023-
 
वर्ष 2023 में विश्व ल्यूपस दिवस की थीम 'मेक ल्यूपस विजिबल' (Make Lupus Visible) रखी गई है। जिसका उद्देश्य इस अदृश्य बीमारी के रूप में जाने जाने वाले रोग के उपचार को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इससे होने वाले सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक परिणामों को लोगों के समक्ष रखकर उजागर करना है। 
 
जिसका एक अर्थ ल्यूपस को दृश्यमान बनाएं (lyoopas ko drshyamaan banaen) भी है। जो कि ल्यूपस रोग को समझने के लिए बेहतर तरीके से बढ़ावा देना तथा इस बीमारी से ग्रसित रोगियों को सहायता देने के लिए समर्पित है। जिसका खास उद्देश्य इस रोग से निपटने के लिए ज्यादा से ज्यादा धन एकत्रित करना भी है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Panic Attack और Anxiety Attack में अंतर क्या है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

रोजमर्रा की डाइट में खाए जाने वाले ये 6 फूड्स बढ़ा सकता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानिए कैसे बचें

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

बच्चों का माइंड शार्प बनाने वाले 8 बेस्ट फूड्स, डेली डाइट में तुरंत करें शामिल

जानिए क्या होते हैं दूतावास, समझिए कौन होते हैं राजदूत और क्या होती है उनकी भूमिका

अगला लेख