Hanuman Chalisa

विश्व थायराइड दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें 2024 की थीम

WD Feature Desk
शनिवार, 25 मई 2024 (13:50 IST)
Highlights : 
 
क्यों मनाया जाता है विश्व थायराइड दिवस।  
विश्व थायराइड दिवस पर जानें इस रोग के बारे में।  
थायराइड की बीमारी  है।  
 

ALSO READ: गर्मियों के लिए 6 Healthy Breakfast Options, सुबह होगी सेहतमंद
 
World Thyroid Day : हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता हैं। आपको बात दें कि यह एक वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य थायराइड रोग के ग्रसित लोगों में इस रोग के प्रति जागरूकता बढ़ना हैं।  
 
थायराइड मनुष्य के शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथियों में से एक है।  जो कि स्वर यंत्र के नीचे वलयाकार रूप में होती है। जब किसी मनुष्य द्वारा सेहत के प्रतिकूल आहार लिया जाता है और गलत जीवन शैली अपनाई जाती है, तब थायराइड रोग उसे घेर लेता हैं और ऐसे समय में उसे थायराइड से सम्बंधित परेशानियों से रूबरू होना पड़ता है।  
 
इतिहास : दुनिया में पहली बार विश्व थायराइड दिवस सन 2007 में थायराइड फेडरेशन इंटरनेशनल के सदस्यों द्वारा मनाया गया था। तथा यह यूरोपीय थायराइड एसोसिएशन/ ईटीए को सम्मानित करने के लिए बनाया गया था, जिसकी स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी।  
 
अतः वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल दिवस का उद्देश्य थायराइड बीमारी से पीड़ित लोगों को तथा इसके अध्ययन और उपचार के लिए प्रतिबद्ध लोगों को समर्पित है।  
 
थायराइ़ड की जांच : थायराइड जांच के लिए ब्लड टेस्ट जरूरी होता है, जो कि TSH द्वारा थायरॉयड-उत्तेजक हार्मोन (Thyroid Stimulating Hormone) रोग का पता लगाया जाता है। साथ ही  लैब टेस्ट द्वारा रोगी के शरीर के थायराइड हार्मोन T3 और T4 के स्तर की जांच की जाती है। 

 
विश्व थायराइड दिवस थीम 2024 : World Thyroid Day Theme 2024 :

वर्ष 2024 में विश्व थायराइड दिवस की थीम- 'गैर-संचारी रोग (एनसीडी, Non-Communicable Diseases/ NCDs)' तय की गई है। इस थीम का उद्देश्य थायराइड रोग की समस्याओं के बारे में दुनियाभर में जागरूकता फैलाना और थायराइड रोग की पहचान करके इसके उपचार में सहायता करना तथा इस रोग को बढ़ने से रोककर इस पर काबू पाना है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
ALSO READ: Yoga For Brain Health: चीजें रखकर भूल जाते हैं तो रोज करें ये 5 योगासन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख