Worst Eating Habits : क्या आपको भी हैं खाने की गलत आदतें, जानिए काम की बातें

Webdunia
कई लोगों के मुंह पर पिंपल्स का जमावड़ा होता है। जिससे वह बहुत परेशान हो जाते हैं। कई बार चेहरे पर पिम्‍पल के जिद्दी दाग पड़ जाते हैं। हालांकि उन सबके पीछे का मुख्‍य कारण होता है खाने की गंदी आदतें। टीनेज में फास्‍ट फूड, चिप्‍स, कोल्‍ड्रीक्‍स ही सबसे अधिक पसंद आते हैं। तो एक बार जान लेते हैं आपके खाने-पीने की आदतें कही चेहरे पर आ रही पिंपल्स को तो न्‍योता नहीं दे रही।  
 
1. जंक फूड - जंक फूड खाने से आपका वजन तो बढ़ता है साथ ही यह आपकी बॉडी का स्‍ट्रक्‍चर भी बिगाड़ देते हैं। जब हद से अधिक जंक फूड का सेवन करने लगते हैं तो सेहत पर भी सीधा असर पड़ता है। बाल झड़ना, लड़कियों में पीरियड्स की समस्‍या बढ़ना, चेहरे पर लगातार मुहांसे होना। 
 
2. तंबाकू-सिगरेट - इसका चलन बहुत अधिक हो गया है। वहीं अब युथ भी धूम्रपान का सेवन हद से अधिक करने लगा है। लड़कियों को भी धूम्रपान के सेवन की लत लग गई है। जिसके साइड इफेक्ट्स उनमें बहुत जल्‍दी नजर आते हैं। जैसे हेयर फॉल होना, पीरियड का साइकिल चक्र बिगड़ जाना, सेहत खराब होना, होठ काले पड़ जाना। वहीं इससे कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। तंबाकू का सेवन करना मतलब कैंसर को बुलावा देने के बराबर है। जैसा कि तंबाकू के पाउच पर भी चेतावनी जरूर दी जाती है।  
 
3. नॉन वेज - नॉनवेज युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। लेकिन इसे खाने के बाद भरपूर पानी पीना जरूरी होता है पर ऐसा नहीं करते हैं। जिससे पाचन क्रिया गड़बड़ हो जाती है। और जब आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता है तो इसका सीधा असर आपकी बॉडी पर पड़ता है। बता दें कि पाचन क्रिया गड़बड़ होने के बाद चेहरे पर फुंसी होना, बालों को झड़ना समस्‍या है। 
 
4. तेल घी - तेल घी खाना शरीर के लिए अच्‍छा है। इसका सेवन करने से स्किन ड्राई नहीं पड़ती है लेकिन अधिक सेवन भी नुकसानदायक है। जी हां, तेल-घी बहुत अधिक खाने से आपके चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं। साथ ही चेहरे पर जितना अधिक तेल रहेगा फुंसियां और अधिक बढ़ती जाएगी।
 
5.डेयरी प्रोडक्‍ट - सेहत के लिए अच्‍छा होता है लेकिन उसका अत्‍यधिक सेवन हानिकारक है। जी हां, अधिक खाने से चेहरे पर फुंसियां उग जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमने तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

कार्ल मार्क्स: सर्वहारा वर्ग के मसीहा या 'दीया तले अंधेरा'

राजनीति महज वोटों का जुगाड़ नहीं है

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

मॉरिशस में भोजपुरी सिनेमा पर व्‍याख्‍यान देंगे मनोज भावुक

गर्मी के मौसम में कितनी बार सनस्क्रीन लगाना चाहिए, जानिए सही समय

अगला लेख