पीरियड्स के दौरान करें केवल हल्का-फुल्का व्यायाम

Webdunia
- नेहा रेड्‍डी

पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं। इस समय कुछ महिलाओं को तकलीफ भी होती है, जैसे कमर दर्द व चिड़चिड़ापन।
 
ऐसी तकलीफें महिलाओं में आमतौर पर देखी जाती हैं और ऐसे दर्द में या पीरियड्स के दौरान व्यायाम करना ठीक है कि नहीं, ये कन्फ्यूजन भी काफी देखा गया है। एक तो पीरियड्स का समय और ऊपर से शरीर में दर्द। लेकिन जो महिलाएं फिटनेस फ्रीक हैं, वे खुद को वर्कआउट करने से रोक नहीं पातीं। लेकिन ये कन्फ्यूजन भी उनको परेशान करता है कि इस दौरान व्यायाम करना ठीक है कि नहीं? तो आइए जानते हैं।
 
मासिक धर्म के दौरान व्यायाम करने की मनाही नहीं होती, पर आपको इस दौरान हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। यदि आप जिम जाती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप इस दौरान (पीरियड्स के समय) हैवी एक्सरसाइज न करें और वजन न उठाएं।

 
पीरियड्स के दौरान अगर आप व्यायाम करती हैं तो इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा, साथ ही आप फ्रेश भी महसूस करेंगी। इस समय अगर आप हल्का व्यायाम करती हैं तो आपको दर्द से आराम मिलेगा, साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि यदि आपको दर्द ज्यादा है तो जबरदस्ती वर्कआउट न करें और खुद को आराम दें।
 
पीरियड्स के दौरान सबसे अच्छा व्यायाम होता है- वॉकिंग, स्ट्रचिंग, एरोबिक्स, बिना वजन उठाए व्यायाम। ऐसी एक्सरसाइज को करके आप अच्छा महसूस करेंगी।
 
 
पीरियड्स शुरू होने के कुछ दिन पहले या इस दौरान मूड स्विंग भी होते हैं, लेकिन यदि आप अकेले बैठकर ध्यान करें (मेडिटेशन) तो आपका मूड अच्छा रहेगा। साथ ही यदि आपको ऐसा लग रहा कि आप व्यायाम योग से ब्रेक लेना चाहती हैं, तो आप अपने मन की सुनें और इस दौरान सिर्फ अपने शरीर को आराम दें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

चार चरणों के मतदान में उभरी प्रवृत्तियां काफी संकेत दे रही है

ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ने लगा है वजन?

Negative Thinking: नकारात्मक सोचने की आदत शरीर में पैदा करती है ये 5 बीमारियां

नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंसी में करें ये 4 एक्सरसाइज

अगला लेख