Hanuman Chalisa

Yoga Tips : पेट की हर समस्या को दूर करेंगे ये आसन, नियमित करें अभ्यास

Webdunia
कहते हैं कि अगर पेट साफ होगा तो आप स्वस्थ रहेंगे। वहीं अगर पेट की समस्या बनी रही तो दूसरी बीमारियां भी घेर सकती हैं इसलिए पेट का साफ और स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। लेकिन आज की दिनचर्या को देखते हुए पेट संबंधी परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं, जैसे पेट में गैस, कब्ज, पेट में ऐंठन, पेट का फूलना आदि।
 
पेट संबधी समस्या कुछ लोगों को बहुत परेशान भी करती है, वहीं अगर पेट साफ न हो तो मानसिक रूप से भी व्यक्ति खुद को फ्रेश महसूस नहीं करता। मूड खराब रहना, शरीर में भारीपन लगना- ये सारी परेशानियां भी होने लगती हैं। अगर किसी व्यक्ति को कब्ज जैसी समस्या है तो इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, वरना यह आगे चलकर पेट के विकारों में बदल सकता है।
 
कब्ज और गैस के उपचार के लिए आहार में हरी सब्जियां व फलों जैसे फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए।
 
पानी ज्यादा पीना चाहिए। सुबह उठने पर हल्के गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
 
वहीं पेट संबंधी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए योग अभ्यास करना लाभकारी माना जाता है। कुछ आसन के नियमित अभ्यास से आप कब्ज व गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
 
हलासन
 
हलासन का नियमित अभ्यास आपको कब्ज व गैस जैसी पेट संबंधी समस्या से निजात दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि योग का अभ्यास खाली पेट ही किया जाना चाहिए।
 
पवनमुक्तासन
 
इस आसन के नियमित अभ्यास से गैस और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है। पवनमुक्तासन के नियमित अभ्यास से पाचन संबंधी समस्या ठीक होती है।
 
तितली मुद्रा
 
इसके नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र बेहतर होता है व पेट में ऐंठन जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख