नाखून देखकर पहचान सकते हैं बीमारी, जानें 10 टिप्स

Webdunia
मानव शरीर आश्चर्यजनक तरीके से काम करता है। इसकी एक बड़ी खासियत यह भी है कि यह अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के जरिए स्वास्थ्य समस्याओं और पोषण की स्थिति के बारे में भी सूचित करती है। हमारे नाखून भी इन समस्याओं को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नाखून देते हैं सेहत की यह 10 चेतावनी .... 
 
1 नाखून का रंग - नाखूनों का रंग फीका पड़ना या फिर बेरंग होना, किसी प्रकार के इंफेक्शन, पोषण की कमी या शरीर के आंतरिक अंगों की समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। नाखूनों का रंग ब्राउन या डार्क होना थायरॉइड या कुपोषण के कारण हो सकते हैं, वहीं नाखूनों का सफेद होना आयरन की कमी का संकेत हैं।

यह भी पढ़ें :  सि‍र्फ 10 दिन में कम होगा वजन ! कमाल हैं यह 10 टिप्स
 
2 नाखून का पीला होना - हाथों की ऊंगलियों के नाखून का रंग पीला पड़ना, यूं तो नेल पॉलिश के अत्यधिक प्रयोग के कारण हो सकता है, लेकिन इसके पीछे फंगल इंफेक्शन या सायरोसिस जैसे गंभीर कारण भी हो सकते हैं। नीलापन या सिलेटी रंग लिए हुए नाखूनों का मतलब है कि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है और उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता है।
 
3 कमजोर व भुरभुरे से नाखून - रूखे, कमजोर और भुरभुरे से नाखून, जो जल्दी टूट जाते हों, उनक सीधा संबंध थायरॉइड या फंगल इंफेक्शन से होता है। यह एक तरक के फंगस के कारण भी हो सकते हैं जो आपकी त्वचा व मुंह पर रेशेज के रूप में सामने आते हैं।
 
4 मोटे नाखून - सामान्यत: नाखूनों की यह स्थिति फंगल इंफेक्शन के कारण होती है लेकिन अगर इसे गंभीरता से लिया जाए, तो आर्थ्राराइटिस, डाइबिटीज, फेफड़ों में इंफेक्शन, एग्जिमा, सायरोसिस भी इसके कारण होते हैं। नाखूनों का कड़ा और मोटा होना, पीलापन, वृद्ध‍ि में कमी होना जैसे कारण इनके पीछे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  फैटी लि‍वर के यह 5 असली कारण, जरूर जानें
 
5 चम्मच आकार - अगर आपके नाखून चम्मच की आकृति लिए घुमावदार हैं, तो यह हाइपोक्रोमिक एनिमिया की ओर इशारा करने वाली कॉइलोनाइचिया बीमारी के कारण भी हो सकते हैं। इस तरह के नराखून लिवर की समस्याओं को भी दर्शाते हैं।
 
6 सफेद निशान या खरोंच युक्त नाखून - इस तरह के दाग अगर आपको अपने नाखूनों पर दिखाई दें, तो यह जेनेटिक समस्या हो सकती है। हालांकि साइरोसिस या एग्जिमा भी इस लक्षण के घेरे में आते हैं।
 
7 झुर्रीदार नाखून - कोशिका विभाजन के समय पोषण की कमी, नाखून में इंफेक्शन या किसी अंगुली में इंजुरी के कारण नाखून में य‍ह समस्या हो सकती है। वहीं पोषण की कमी, कीमोथैरेपी, डाइबिटीज, अत्यधिक तापमान के कारण भी ऐसा होता है।

यह भी पढ़ें : ऑइल पुलिंग करने से होते हैं 5 कीमती फायदे
 
8  सफेद लाइन - नाखूनों के किनारे पर अक्सर सफेद लाइन दिखाई देती है। यह रक्त में प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है। इतना ही नहीं लिवर डिसीज, पोषण की कमी या फिर तनाव के कारण भी हो सकता है।
 
9 गहरे रंग की पट्टी - अगर आपको अपने नाखून पर गहरे रंग की पट्ट‍ियां बनी दिखाई देती हैं, जो सामान्यत: तो नुकसान रहित होती हैं, लेकिन यह एक प्रकार के स्किन कैंसर की निशानी भी हो सकती है,  जो आपके अंगूठे या अंगुली में हो। ऐसा होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
 
10 लाल या ब्राउन धारी - नाखून के नीचे की ओर लाल या ब्राउन धारी होने पर वैसे कोई घबराने वाली बात नहीं होती, लेकिन अगर आथ्रॉइटिस या सायरोसिस के लक्षण भी महसूस हों, तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

तरबूज काटकर रख देते हैं फ्रिज में तो बन सकता है जहर!

Sunglasses लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, आंखों को धूप से बचाएंगे इस तरह के चश्मे

जल्दी गल जाता है केला तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज के अलावा भी होती हैं ये 7 बीमारियां

क्या दुनिया का कोई देश वैसा धर्मनिरपेक्ष है, जैसी भारत से अपेक्षा की जाती है?

विश्व पृथ्वी दिवस पर इसके संरक्षण का लें संकल्प :गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

सियाह रात के सोनहला भोर होला आ गिरमिटिया एकर बेहतरीन उदाहरण बा :मनोज भावुक

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

World Earth Day 2024: विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास और 2024 की थीम

अगला लेख