Hanuman Chalisa

सावधान, बदल रही है ब्लड प्रेशर की नॉर्मल वैल्यू, पढ़ें चौंकाने वाली जानकारी

Webdunia
ब्लड प्रेशर की वैल्यू में बदलाव पर हो रहा है विचार, 130/80 को नहीं मान सकते अब नॉर्मल
 
बदलती जीवनशैली में ब्लड प्रेशर की चपेट में युवा भी आ रहे हैं। बुजुर्गों में इस समस्या को आजकल सामान्य माना जाने लगा है लेकिन इसके खतरे भयंकर परिणामों की तरफ बढ़ रहे हैं। 
 
हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्‍टर्स का मानना है कि ब्लड प्रेशर का लेवल 130/80 से ज्यादा होने पर इसे बढ़ती बीमारी का 'वार्निंग सिग्नल' मानना चाहिए। 
 
नई अमेरिकी औैर यूरोपियन गाइड लाइन के अनुसार 130/80 या 140/90 से कम पर ब्लड प्रेशर के वैल्यू का रिवीजन होना चाहिए। 
 
अब तक 130-139/80-89 'हाई नॉर्मल', 120-129/ 80 से नीचे 'नॉर्मल', और 80 से नीचे 'ऑप्टिमल' माना जाता रहा है। 
 
वास्तव में हायपरटेंशन, समस्या से कहीं ज्यादा बीमारी है। यह कई रोगों और मौत की बहुत बड़ी वजह है। अगर हायपरटेंशन का सही समय पर इलाज ना हो तो यह दिल के बड़े रोग का कारण बन सकता है। 
 
डॉक्टरों के अनुसार समय जिस तेज गति से बदल रहा है और तनाव ने जिस कदर हमें घेर लिया है ऐसे में सामान्य रक्तचाप की परिभाषा हमें बहुत जल्द बदलनी होगी ताकि समय पर हायपरटेंशन के मरीज का इलाज किया जा सके और उसे दिल के गंभीर रोगों से बचाया जा सके।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख