Hanuman Chalisa

कैसे बनाएं चटपटे मसालेदार अरबी के पत्ते, पढ़ें एकदम सरल विधि

Webdunia
- मयूरी कासलीवाल राय 
 
सामग्री : 
3-4 अरबी के ताजा पत्ते (छोटे आकार के), 1 बड़ी कटोरी बेसन, 2 चम्मच पिसी लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पावडर, 2 चुटकी हींग, 2 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच तिल्ली, आधा गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल (अंदाज से), थोड़ा-सी टाटरी (नींबू का सत/साइट्रि‍क एसिड) औ बारीक कटा हरा धनिया। 
 
विधि :
सबसे पहले अरबी के पत्तों को नमक के पानी से धो लें। अब बेसन में स्वादानुसार लाल मिर्च, 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच तिल्ली, हींग, थोड़ा-सा तेल का मोयन और नमक डाले तथा उसे फेंट कर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
 
अब बेसन के घोल में से थोड़ा-सा बेसन हाथ में लेकर पत्तों के सीधी साइड की तरफ लगाएं और रोल करें, रोल करते समय उसके ऊपरी हिस्से पर भी बेसन की परत लगाती जाएं। इसी तरह सभी पत्ते तैयार कर लें।
 


अब एक भगोने में पानी गरम करके उस पर एक चलनी रखें। चलनी पर तेल का हाथ घुमाएं और तैयार अरबी के पत्ते उबलने के लिए रख दें।
 
करीब 10-15 मिनट बाद पत्तों को पलटकर दूसरी तरफ से भी उबाल लें। जब दोनों तरफ से पत्तों पर लगा बेसन अच्छी तरह फूल जाए तब चाकू लगाकर देख लें कि पत्तों पर बेसन तो नहीं चिपक रहा है। अगर बेसन चाकू पर चिपका रहा हो तो थोड़ी देर और पत्तों को भाप में पकने दें। तत्पश्चात आंच बंद करके पत्तों को एक थाली में निकाल लें और ठंडे होने पर उनको चौकोर पीसेस में काट लें। थाली में रखे पत्तों पर मिर्च, हल्दी, नमक, टाटरी डालकर मिक्स कर लें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगाएं फिर हींग, तिल्ली और सौंफ डालकर पत्तों को डाल दें और अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से गरम मसाला बुरका कर हरा धनिया से सजाएं और पेश करें।

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख