बॉडीक्लॉक को बिगड़ने से रोकेगी नींद, कम करना है ‘हार्ट अटैक’ का खतरा तो 11 बजे के बाद न जागें, रिसर्च में दावा

Webdunia
हार्ट अटैक जैसे खतरे से बचने के लिए रात की नींद बेहद जरूरी है, उस में भी यह तय करना जरूरी है कि आप रात में कब सोते हैं। एक रिसर्च में यह सामने आया है कि नींद और हार्ट अटैक के बीच है गहरा कनेक्‍शन। क्‍या कहती है ये रिसर्च।

अब वैज्ञानिकों ने रात में 10 से 11 बजे के बीच सोने के लिए जोर दिया है। उनका कहना है कि सोने के लिए यही सबसे बेहतर समय है। वैज्ञानिकों के मुताबि‍क यह 'गोल्डन आवर' हैं।

यह रिसर्च इंग्लैंड की एक्सेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है। रिपोर्ट का कहना है, अगर आप आधी रात में या काफी देर से सोने के लिए जाते हैं तो हार्ट डैमेज हो सकता है।

नींद और दिल के बीच एक कनेक्शन है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जो लोग देरी से सोते हैं वो सुबह देरी से उठते हैं, इससे उनका बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब हो जाता है। हार्ट पर बुरा असर पड़ता है। इस तरह रात में जल्दी सोकर दिल की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने 43 से 74 साल के बीच के करीब 88 हजार लोगों पर यह रिसर्च की। हाथ में पहनाए गए ट्रैकर के जरिए उनके सोने और उठने की एक्टिविटी को मॉनिटर किया गया। ऐसे लोगों में 5 साल तक हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर का मेडिकल रिकॉर्ड रखा गया और इसकी स्‍टडी की गई।

परिणाम सामने आया कि जिन मरीजों में हर रात 10 से 11 बजे के बीच नींद लेना शुरू किया उनमें हृदय रोग के मामले सबसे कम थे। वहीं, जो लोग आधी रात के बाद सोते हैं, उनमें यह खतरा 25 फीसदी तक अधिक होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

अगला लेख