Hanuman Chalisa

केटामीन नेजल स्प्रे रोकेगा अवसाद और आत्महत्या के विचारों को

Webdunia
वॉशिंगटन। एक अध्ययन में पता चला है कि नाक में डालने वाले केटामीन स्प्रे जिसका आमतौर पर पार्टी ड्रग
के रूप में गलत इस्तेमाल किया जाता है, वह गहरे अवसाद के लक्षणों तथा आत्महत्या के विचारों को रोकने में कारगार साबित हो सकता है।
 
अमेरिकन 'जर्नल ऑफ साइकिएट्री' में प्रकाशित एक अध्ययन में केटामीन अणु के एक भाग एसकेटामाइन के इंट्रानेजल फॉर्मूले की तुलना गहरे अवसाद के लक्षणों के त्वरित उपचार में काम में आने वाली दवा से की गई थी।
 
अमेरिका में येल स्कूल ऑफ मेडिसिन ने इस अध्ययन के लिए 68 प्रतिभागियों को शामिल किया। इनमें से एक को एसकेटामीन दिया गया और दूसरे को एक अन्य दवा। इसके साथ ही उन्हें अवसादरोधी उपचार दिया जा रहा था। 
 
इसके बाद उनकी समय-समय पर जांच की गई। जांचकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों को एसकेटामीन दिया गया था, उनमें अन्य दवाई दिए जाने वालों लोगों की तुलना में अवसाद में काफी कमी आई है, साथ ही आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने संबंधी विचार में भी कमी आई। 
 
शोधकर्ताओं का मानना है कि अधिकतर अवसादरोधी दवाओं के पूरी तरह से प्रभावी होने में 4 से 6 सप्ताह का वक्त लगता है, ऐसे में एसकेटामीन एक अहम उपचार साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अभी इसमें और शोध की जरूरत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख