Hanuman Chalisa

देश में टीबी के 27 प्रतिशत मरीज, क्‍या 2025 तक खत्‍म होगा यह रोग?

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (12:35 IST)
हाल ही में आए आम बजट में टीबी जैसी बीमारी का जिक्र आया है। इसमें वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण कहा कि मोदी सरकार 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त कर देगी। वित्‍त मंत्री के इस दावे में कितना दम है यह तो 2025 तक ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल दुनियाभर में टीबी के मरीजों में से 27 प्रतिशत लोग भारत के हैं। यह फिगर चिंताजनक ही है। हालांकि पिछले कुछ सालों में देश में टीबी से मरने वालों की संख्‍या में कमी आई है।

टीबी: टीबी यानी ट्यूबरक्लोसिस एक बैक्टीरिया जनित रोग है। बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस शरीर के सभी अंगों में प्रवेश कर जाता है। यह आम धारणा है कि टीबी सिर्फ फेफड़े में ही होती है। लेकिन फेफड़ों के अलावा आंतों, मस्तिष्क, हड्डियों, जोड़ों, गुर्दे, त्वचा और हृदय जैसे अहम अंगों में भी टीबी हो सकती है। कई सरकारी अस्पतालों में इसकी जांच और दवाई निशुल्‍क है। छाती का एक्स रे, बलगम की जांच, स्किन टेस्ट से इसका पता चलता है।

लक्षण: टीबी का सबसे साफ लक्षणों में खांसी होना है। अगर किसी को तीन हफ्ते  या उससे ज्‍यादा समय तक खांसी रहती है तो उसे टीबी की जांच करानी चाहिए। इसके अलावा, खांसी के साथ बलगम/कफ आना या थूक में कभी-कभी खून आना भी इस बीमारी का लक्षण है। भूख कम लगना और वजन घटना भी टीबी का कारण हो सकता है। टीबी से पीड़ित लोगों को रोजाना शाम को और रात में बुखार रहता है, और सांस लेते हुए सीने में दर्द भी होता है।

बचाव: टीबी से बचने के लिए बैसिलस कैलमेट-गुएरिन (BCG) का टीका लगवाना चाहिए। मरीजों को खांसते और छींकते वक्‍त मास्क लगाना चाहिए। एक बार इलाज शुरू हो जाने पर इसे बीच में कभी नहीं छोड़ना चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि सूर्य की रोशनी टीबी से लड़ने में कारगर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख