Hanuman Chalisa

वेक-अप स्ट्रोक क्या है? जानें किन लोगों में रहता है इसका खतरा और बचाव के उपाय

अगर ये लक्षण दिखाई दें तो ना करें नज़रंदाज़

WD Feature Desk
wake up stroke

What is Wake Up Stroke: आज-कल कई सारी बीमारियों का सीधा सम्बन्ध हमारी डाइट और लाइफस्टाइल से होता है। स्ट्रोक और अटैक जैसी परेशानियां भी जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण होती हैं। स्ट्रोक या मस्तिष्क का दौरा पड़ना एक गंभीर परेशानी है जिसे नजरअंदाज करने से कई गंभीर स्थितियों का खतरा रहता है।

ऐसा ही एक तरह का स्ट्रोक है, जो सुबह के समय सबसे ज्यादा आता है। इस स्थिति को वेक अप स्ट्रोक कहते हैं। यह स्ट्रोक का ही एक प्रकार है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि वेक अप स्ट्रोक क्या है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?ALSO READ: बच्चे के लिए खरीद रहे हैं पैकेट वाले बेबी फूड्स तो लेबल पर पढ़ लें ये चीजें

वेक अप स्ट्रोक क्या है?- What is Wake Up Stroke in Hindi
वेक अप स्ट्रोक एक ऐसा स्ट्रोक है, जो सुबह के समय आता है। मोटे इंसान और अधिक उम्र वाले लोगों में  वेक अप स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है। वेक अप स्ट्रोक काफी डरावना है और इसकी वजह से जान जाने का भी खतरा रहता है।

वेक अप स्ट्रोक के कारण- What Causes Wake Up Stroke in Hindi
वेक अप स्ट्रोक के मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  1. ब्लड क्लॉट्स: ब्लड क्लॉट्स जमने के कारण भी वेक अप स्ट्रोक का खतरा रहता है।
 
  1. हाई ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर (हाईपरटेंशन) के मरीजों में वेक अप स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
 
  1. शराब और नशे का सेवन: ज्यादा शराब, स्मोकिंग या तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में वेक अप स्ट्रोक का खतरा रहता है।
 
वेक अप स्ट्रोक के लक्षण- Wake Up Stroke Symptoms in Hindi
वेक अप स्ट्रोक के लक्षण इस प्रकार से हैं-

  1. अचानक सर दर्द: स्ट्रोक के समय व्यक्ति को सर में अचानक दर्द का अनुभव हो सकता है।
 
  1. धुंधला दिखाई देना: धुंधला दिखाई देना भी वेक अप स्ट्रोक का एक लक्षण हो सकता है।
 
  1. अचानक दिल की धड़कन बढ़ना: वेक अप स्ट्रोक के समय दिल की धड़कन बढ़ जाती है।
 
  1. चक्कर आना, मुंह टेढ़ा हो जाना जैसे लक्षण भी वेक अप स्ट्रोक के समय दिखते हैं।
 
वेक अप स्ट्रोक से बचाव- Wake Up Stroke Prevention in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्मोकिंग, मोटापा, शराब का बहुत ज्यादा सेवन ये कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से वेक अप स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। वेक अप स्ट्रोक से बचने के लिए आपको इन स्थितियों को कंट्रोल में रखना चाहिए। हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से स्ट्रोक जैसी परेशानियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख