Hanuman Chalisa

विश्व अंडा दिवस आज : पढ़ें रोचक जानकारी

Webdunia
सेहत के लिए अंडा कितना फयदेमंद है, यह बात पूरी दुनिया जानती है। इससे होने वाले स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ के बारे में आज पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वि‍शेष रूप से आज अंडे के प्रति जागरूकता फैलाने का कारण अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि आज विश्व अंडा दिवस है।
 
जी हां, प्रोटीन के अलावा अंडे में पाए जाने वाले कई पोषक तत्वों और उससे होने वाले फायदों के बारे में चर्चा करने के लिए अक्टूबर माह के दूसरे शुक्रवार को चुना गया है। यही कारण है कि हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार के दिन विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है। विश्व अंडा आयोग ने हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को इस दिवस के आयोजन की घोषणा अंडे के पौष्टिक गुणों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की है। 
 
वैसे तो भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक है ले‍कि‍न आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में प्रति व्यक्ति, प्रति वर्ष अंडे की उपलब्धता केवल 55 के आसपास है। राष्ट्रीय पोषाहार संस्थान की सिफारिश के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को साल में 180 अंडों का सेवन करना चाहिए क्योंकि अंडा अपने आप में पूरी तरह से पौष्टिक आहार है।
 
इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा के साथ-साथ कई तरह के विटामिन और अमीनो एसिड व लवण पाए जाते हैं जो शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने में सहायक है।इसके अलावा अंडों में लुईटीन और जेक्सेन्थीन नामक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिनका पता नई रिसर्च के आधार पर चला है। 
 
भारत में कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभागों में विश्व अंडा दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता  है। इसमें राष्ट्रीय अंडा समंवय समिति और पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया जैसे संगठनों और अन्य संबद्ध पक्षों को दिल्ली, पुणे, रायपुर और बेंगलूर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

लापरवाह सिस्‍टम की सड़ांध में डूबी मां की मौत को बलिदान नहीं कहना चाहिए, उसकी मौत का प्रतिशोध लेना चाहिए

World Laughter Day 2026: विश्व हास्य दिवस, हंसी के जादू से जीवन में भरें खुशियां

बाल गीत: हमको पैदल चलना है

'वंडर ऑफ द सीज' पर MMNA सखी रीयूनियन 2026 का भव्य आयोजन