Hanuman Chalisa

योग संबंधी उपकरणों की विदेशों में काफी मांग

Webdunia
ठाणे। योग पद्धति के काम में आने वाले उपकरणों की विदेशों में काफी मांग बढ़ती जा रही है और इसका फायदा भारतीय कंपनियों को हो रहा है।
 
प्रख्यात योग संस्थान 'अंबिका योग कुटीर' के महासचिव रामचन्द्रन सुर्वे ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि योग पद्धति के काम में आने वाले उपकरणों तथा पात्रों की विदेशों में हर साल मांग बढ़ती जा रही है जिनमें नाक के पूरे हिस्से (नेजल पैसेज) को साफ करने वाला 'नेति पात्र' भी शामिल है।
 
यह एक छोटे लोटे की तरह होता है जिसमें से पतले पाइपनुमा हिस्से से नाक में पानी सांस के जरिए खींचा जाता है और इससे पूरी नासा प्रणाली तथा गले का पिछला हिस्सा साफ हो जाता है। इसमें गुनगुना पानी नमक के साथ लिया जाता है।
 
उन्होंने बताया कि विदेशों में एलर्जी के बढ़ते मामलों और आर्द्रता के अधिकतम स्तर के चलते लोगों को नाक की एलर्जी संबंधी बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया को 1,000 और कनाडा को 800 ऐसे नेति पात्रों का निर्यात किया जा रहा हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख