विश्व आहार दिवस : 16 अक्टूबर

शुद्ध आहार : सेहत का आधार

Webdunia
ND
आगे बढ़ने की चाह और अति विकसित होने की दौड़ में हर व्यक्ति पाश्चात्य शैली को पूरी तरह से अपनाने में लगा है, चाहे वह सही हो या गलत। इसी का एक उदाहरण भारतीय खान-पान को छोड़कर पाश्चात्य शैली के खानपान को अपनाना है। फास्ट फूड, जंक फूड, बाजार के डिब्बाबंद फूड व अन्य खाद्य पदार्थों को कार्यशैली (कम शारीरिक श्रम) व अत्यधिक कार्य का बोझ (बहुत जल्दी ही अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह) के कारण लोग आसानी से अपना रहे हैं।

इसका परिणाम बहुत ही भयावह देखने में आ रहा है। जैसे कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित होना। विशेष रूप से डायबिटीज व हृदय रोगों से तो कुछ सालों (2015 तक) में विश्व में भारत आगे होगा। इसके अलावा वयस्क में भी कमर का दर्द, जोड़ों का दर्द, आँखों की कमजोरी, जल्दी थकान, स्टेमिना कम होना जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं।

ND
बिगड़ते खान-पान के कारण आज लोगों की सेहत पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। 16 अक्टूबर देश भर में विश्व आहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन अपनी आहार शैली को सुधारने का संकल्प लिया जा सकता है।

अब हमें आहार के प्रति हर जगह पर विशेष सतर्कता की जरूरत है। चाहे वह होटल, स्कूल, हॉस्पिटल, घर या रेस्टारेंट हों, हर जगह संतुलित आहार अवश्य मिले। बड़ी-बड़ी होटलों में हेल्दी मिनू डिश भी मिनू कार्ड में लिखे जाएँ। स्कूल में आहार विशेषज्ञ की निगरानी में ही आहार उनके वजन, उम्र व लिंग के अनुसार दिया जाए।

बच्चे राष्ट्र की नींव हैं और लगभग 20 प्रतिशत बच्चे मोटापे से ग्रसित हैं, जिसका कारण अव्यवस्थित खान-पान व कम शारीरिक श्रम है। समारोह व पार्टी में भी वैरायटी या ऑइली खाद्य पदार्थों को न बनवाकर संतुलित या हेल्थ डाइट पर ज्यादा ध्यान दें। अगर संभव हो तो आहार विशेषज्ञ से अपने बजट के अनुसार मीनू प्लान करवाएँ। इस क्षेत्र में समाज में जागरूकता नहीं आने के कई कारण हैं।

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

उलझे और फ़्रीज़ी बालों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 हेयर मास्क

Men Face Glow Tips: इन 8 आदतों से भारतीय पुरुष की स्किन रहेगी ग्लोइंग और हेल्दी

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम