घर में न हो सब्जी, तो बनाएं 7 स्वादिष्ट व सेहतमंद चीजें

Webdunia
वैसे तो सब्जी के बगैर भोजन और पोषण दोनों ही अधूरे होते हैं, लेकिन अगर घर में सब्जी बिल्कुल ही न हो, तो आप खाने में इन 7 विकल्पों को शामिल कर सकते हैं जो केवल आपका स्वाद बदलेंगे बल्कि पोषण भी देंगे। वेबदुनिया में  जानिए ऐसे 7 विकल्प -

1 दाल - दाल भोजन का एक अभिन्न और आसान हिस्सा है, जो हर वर्ग में खाया ही जाता है। मूंग, चना, तुअर, उड़द, मसूर या राजमा आदि को अपने मनपसंद अंदाज में बना सकते हैं। चाहें तो इसे रोटी की जगह चावल या बाफले के साथ खाएं। घर में सब्जी न हो तो यह पोषण और स्वाद के हिसाब से बेहतर विकल्प है।
 
 
2 बड़ी - बरी कहें या बरी, चना, मूंग, सोयाबीन आदि की बनी बरियां बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, जिनका प्रयोग आप हरी सब्जियों के विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। यह भी बेहद पौष्ट‍िक विकल्प है।
 
3  कढ़ी - कढ़ी बनाने के लिए आपको सब्जियों की जरूरत नहीं है, बस हींग, लहसुन,  मेथीदाना और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाकर आप दही व बेसन की कढ़ी बना सकते हैं। इसे आप गुजराती, मराठी, या राजस्थानी अंदाज मं बना सकते हैं। गर्मागर्म कढ़ी खाने से आपकी सर्दी भी भागती है और ठंडे मौसम में यह गर्माहट भी देती है। 
 
4 बेसन - बेसन, बेसन गट्टे आदि भी सब्जी के नहीं होने पर बढ़िया विकल्प हैं, जो आपका जायका बदलने के साथ ही जायका बढ़ाएगा भी। आप इसे सूखा फ्राय कर सकते हैं या तरी वाली सब्जी भी बना सकते हैं।


5 अंकुरित - अंकुरित अनाज जैसे मूंग, मोठ, चना, मटर आदि को आप मजेदार सब्जी के रूप में बना सकते हैं, जो बच्चे भी शौक से खाते हैं और बड़े भी। यह पोषण के लिए बेहतरीन विकल्प है।
 
6 पापड़ - घर में अगर मूंग, चने या उड़द के पापड़ रखे हैं, तो बिना किसी झिझक के आप इसकी सब्जी तैयार कर सकते हैं। इसका चटपटा स्वाद शायद आपको भा जाए। 
 
7 अंडा - अगर आप अंडा खाते हैं, तो क्यों न इसकी कोई रेसिपी बनाई जाए। यह अंडे के शौकीनों के लिए तो स्वादिष्ट है ही, सेहत से भरा विकल्प भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

विमान निर्माता बोइंग है ऊंची दुकान, फीके पकवान

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

क्या कोलेस्ट्रॉल में आलू खाना सही है? जानिए आलू खाना कब नुकसानदायक है?

इन 5 लोगों नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कैसे होती है विश्व युद्ध की शुरुआत, जानिए क्या हर देश का युद्ध में हिस्सा लेना है जरूरी

अगला लेख