Hanuman Chalisa

Health Tips : इन फलों को रात में खाने से करें परहेज, वरना पड़ जाएंगे गंभीर बीमार

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (17:23 IST)
Health care: फलों का खान अच्छा होता है क्योंकि इनसे आपको कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं, परंतु कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें रात में खाने से नुकसान हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि वे कौन से फल हैं, जिन्हें रात्रिकाल में खाने से गंभीर रोग हो सकता है।
 
कोई सा भी फल रात में नहीं खाना चाहिए: यदि आप यह सोचते हैं कि आपको रात में ही फल को खाने का वक्त मिलता है तो वह हानिकारक है। दरअसल, सूर्यास्त के बाद फल खाने से आपकी नींद और पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। फल कार्ब्स युक्त होते हैं। उनका सेवन करने से आपकी ऊर्जा तो बढ़ती ही है, लेकिन ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है, जो सीधे आपकी नींद में खलल डालता है। सूर्यास्त के बाद बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जो कार्ब्स को आसानी से पचा नहीं सकता है। इसलिए संध्या समय में फलों का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।
 
इन फलों को रात में खाने से हो सकता है नुकसान- Eating these fruits at night can cause harm:-
 
केला : इसमें भरपूर पानी और पौषक तत्व होते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और एकदम से एनर्जी बूस्ट करता है। यदि आपने इसे रात में खा लिया तो अधिक कैलोरी होने के कारण यह पचने में दिक्कत देगा जिसकी वजह से आप सो नहीं पाएंगे। साथ ही यह पाचन क्रिया गड़बड़ कर सकता है।
 
संतरा : विटामिन सी से भरपूर संतरा एक एसिडिट फ्रूट है जिसे दिन में खाना उत्तम है परंतु रात में खाने से यह एसिडिटी बढ़ा सकता है और जिसकी वजन से छाती में जलन की समस्या हो सकती है।
अनानास : अनानास भी एक  एसिडिक फ्रूट है। रात में खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है और फिर यह छाती में जलन पैदा करेगा। आपका पेट भी फूल जाएगा और तब आपको रातभर नींद नहीं आएगी।
 
अमरूद : अमरूद यानी जामफल। यह पाचन क्रिया या कहें कि पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, परंतु रात में इसे खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है क्योंकि इसमें फायबर बहुत होता है। रात में पेट फूलने की समस्या से आप परेशान रह सकते हैं।
 
सेबफल : इस फल में फाइबर होता है। इसे रात में खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। पहले से ही यदि किसी को गैस या एसिडिटी की समस्या है तो यह उनके लिए गंभीर हो सकती है। इसे रात में खाने से नींद नहीं आती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख