Hanuman Chalisa

Black Potato: काले आलू के 10 आश्चर्यजनक फायदे

Webdunia
- ईशु शर्मा
 
आलू जो लगभग हर सब्जी के साथ बनाया जाता है साथ ही कई व्यंजनों में भी इसका प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसका स्वाद खाने को और भी लज़ीज़ बना देता है। आपने आलू के कई व्यंजन खाए होंगे पर क्या आपने कभी काले आलू का स्वाद चखा है? जी हां सुनने में थोड़ा अजीब लगता है पर कला आलू आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
 
काले आलू का छिलका काले रंग का होता है पर अंदर से उसका रंग जमुनी होता है। काले आलू में प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, कॉपर, पोटेशियम, विटामिन B6 और विटामिन C पाया जाता है। साथ ही इसमें फैट की मात्रा 1 ग्राम से भी कम होती है और करीब 87 कैलोरी इसमें पाई जाती है। चलिए जानते हैं काले आलू के कुछ 10 फायदों के बारे में-
 
1. काले आलू एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) से भरपूर होते हैं जिसकी मदद से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
 
2. कला आलू आपके हृदय के स्वस्थ के लिए काफी सेहतमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर, मैंगनीज, कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड क्लॉटिंग व हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं।
 
3. काले आलू आपके शरीर में सूजन की समस्या को कम करता है।
 
4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काले आलू आपके शरीर में कैंसर को बनने से रोकते हैं। 
 
5. काले आलू के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है जिससे शरीर में ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्या कम होती है।
 
6. कला आलू आपके लिवर की लिए भी सेहतमंद है जो आपके लिवर से रक्त को साफ़ करता है एवं आपके लिवर को डिटॉक्सीफाई भी करता है।
 
7. काले आलू में फैट एवं कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है जिसके सेवन से आपका वज़न नियंत्रित रहता है और अगर आप वज़न कम कर रहे हैं तो आप सादे आलू की जगह काले आलू का सेवन कर सकते हैं।
 
9. अक्सर लोगों को सादे आलू खाने से पाचन में समस्या आती हैं पर काला आलू फाइबर से भरपूर होता है जिसके कारण आपका पाचन सुधरता है।
 
10. काले आलू में विटामिन C मौजूद होता है जिसके सेवन से आपकी त्वचा बेदाग़ होती है और आपकी त्वचा पर ग्लो आता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख