हर दिन खाएं खीरा, जानिए 20 फायदे

Webdunia
Cucumber benefits
 

शरीर को हाइड्रट रखने के साथ ही त्वचा की खूबसूरती तक कई अनमोल गुणों का खजाना है खीरा और क्या-क्या खूबियां हैं इसमें, जानने के लिए पढ़ें इसके बेहतरीन फायदे-
 
1. खीरे की सबसे बड़ी खासियत है, कि इसमें यह 80 प्रतिशत पानी होता है। खीरा प्यास बुझाता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। खीरा खाने के बाद शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है।
 
2 यह शरीर के आंतरिक अंगों और त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इसके अलावा धूप से झुलसी हुई त्वचा को न केवल राहत देता है बल्कि त्वचा की जलन और टेनिंग भी कम करता है।
 
3. खीरा का बेहतरीन गुण है आंखों को शीतलता प्रदान करना। फ्रिज में रखी इसके रस की क्यूब्स को आंखों पर रखने से आंखों की थकान मिटती है। इसके स्लाइस को आंखों की पलक के ऊपर पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है।
 
4 खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है। यह शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंतों की भी बखूबी सफाई करता है।
 
5. हमें प्रतिदिन कुछ विटामिन्स लेना बेहद जरूरी होता है। जैसे विटामिन ए, बी और सी हमें नियमित लेना चाहिए। खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में विटामिन सी होता है।
 
6. साफ-सुथरी, चिकनी और चमकदार त्वचा चाहिए तो आप खीरे से अवश्य दोस्ती कीजिए। खीरा में पौटेशियम, मैगनीशियम और सिलीकॉन अत्यधिक मात्रा में होता है। यह खनिज त्वचा के लिए बहुत जरूरी हैं।
 
7. खीर वजन भी कम करता है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वे सूप और सलाद में खीरा का सेवन करें। क्योंकि खीरा में जल की मात्रा ज्यादा होती है जबकि कैलोरी नहीं। इसलिए यह जल्दी पेट को तृप्त करती है।
 
8. खीरा में फाइबर होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं। आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना खीरा खाएं। यह कब्ज के लिए कारगर दवाई है।
 
9. खीरा का यह गुण आपको चौंका देगा। जी हां, कैंसर से लड़ता है। खीरा खाने से कैंसर होने की आशंका कम होती है। खीरे में इकोइसोलएरीक्रिस्नोल, लैरीक्रिस्नोल और पाइनोरिस्नोल तत्व होते हैं। यह तत्व सभी तरह के कैंसर के रोकथाम में सक्षम हैं।  
 
10. खीरे में मौजूद तत्व सीलिशिया बालों और नाखूनों में चमक लाता है और इन्हें मजबूत करता है। सल्फर और सीलिशिया के कारण बाल तेजी से बढ़ते हैं।
 
11. फ्रिज में रखें क्यूब्स को फेस से लगाने से काले धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। और खूबसूरती में निखार आता है।
 
12. अगर आप खीरा का इस्तेमाल अपने स्कीन केयर रूटीन में करते हैं तो त्वचा संबंधी सारी समस्याएं धीरे-धीरे कम होंगी। 
 
13. त्वचा के तैलीय होने पर मुंहासे जैसी समस्या आम हो जाती है। यदि आप भी पिंपल्स से परेशान हैं तो खीरा आपके लिए फायदेमंद है। इसके लिए आप खीरे का रस निकाल लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगा छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
 
14. धूप से त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचता है। यदि आपके चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो खीरा इसे हटाने के लिए बेहतरीन है। बस आपको इसका इस्तेमाल नियमित करना है। टैनिंग हटाने के लिए आप आधे खीरे का रस निकाल लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे चेहरे, गर्दन और अपने हाथों में लगाकर 15 मिनट तक लगा छोड़ दें, फिर साफ पानी से इसे साफ कर लें। 
 
15. विटामिन सी और फोलिक एसिड से भरपूर खीरे का फेस मास्क महीन रेखाओं और झुर्रियों वाली त्वचा पर बेहतरीन काम करता है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है और त्वचा में कसाव लाता है।
 
16. मधुमेह के मरीजों को भूख से थोड़ा कम तथा हल्का भोजन लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बार-बार भूख महसूस होती है। इस स्थिति में खीरा खाकर भूख मिटाना चाहिए।
 
17. पीलिया, ज्वर, प्यास, शरीर की जलन, त्वचा रोग, छाती में जलन, अजीर्ण व एसीडीटी में खीरा फायदेमंद है।
 
18. मोटापे से परेशान लोग सलाद के रूप में इसका प्रयोग करें तो लाभ होता है।
 
19. खीरे के सेवन से इससे गुर्दे की समस्या दूर हो सकती है।
 
20. भूख न लगने की स्थिति में खीरे का सेवन करने से भूख बढ़ती है।

ALSO READ: अल्पायु योग के 10 अचूक निदान

ALSO READ: बार-बार के Lockdown के बाद इन 10 नियमों का रखें ख्याल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?

FSSAI प्रतिबंध के बावजूद कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों की बिक्री जारी, जानिए आपकी सेहत से कैसे हो रहा खिलवाड़

बॉडी में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल? ऐसे करें पता

'अ' अक्षर से ढूंढ रहे हैं बेटे के लिए नाम, ये रही अर्थ के साथ खूबसूरत नामों की लिस्ट

अगला लेख