Hanuman Chalisa

जन्माष्टमी के प्रसाद पंजीरी के health benefits आपको चौंका देंगे, पढ़ें 6 फायदे

Webdunia
श्रीकृष्‍ण का यह प्रसाद जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कई ज्यादा यह सेहत के लिए लाभकारी है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पूरा देश श्रीकृष्‍ण की भक्ति में लीन रहता है। इस पर्व के मौके पर लोग उपवास कर भगवान श्रीकृष्‍ण की सच्चे मन से आराधना करते हैं। इस खास पर्व पर धनिये की पंजीरी का भी विशेष महत्व है। धनिया को शुद्ध देशी घी में सेंककर मिश्री के साथ मिलाकर बनाई जाती है। तथा इसमें मेवे की कतरन मिलाकर इसके स्वाद को बढ़ाया जाता है। 
 
आइए जानते हैं इस जन्माष्टमी पर पंजीरी के 6 सेहत लाभ के बारे में-
 
1. धनिया कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से यह पेट संबंधित परेशानियों से निजात दिलाने के लिए भी सहायक है। यह एसिडिटी व पेट फूलना जैसी समस्याओं को दूर करता है।
 
2. यदि यूरिन इंफेक्शन और पेट में जलन जैसी परेशानी है, तो धनिये की पंजीरी इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है।
 
3. यदि आंखों की रोशनी कम हो रही है तो इसके लिए पंजीरी बहुत फायदेमंद है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए पंजीरी का नियमित सेवन करना फायदेमंद होता है।
 
4. पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए पंजीरी का सेवन बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। पंजीरी पाचन को तो बेहतर करती ही है, साथ ही यदि अपच जैसी समस्या से भी राहत पहुंचाती है।
 
5. गठिया के मरीजों के लिए धनिये की पंजीरी बहुत लाभकारी होती है। नियमित इस पंजीरी का सेवन जल्द ही आपको गठिया से आराम दिलाने में मदद करेगा।
 
6. पंजीरी दिमाग में तरावट, मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के लिए अधिक फायदेमंद है। यह दिमाग को ठंडा रख उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाती है। 


ALSO READ: जन्माष्टमी प्रसाद पंचामृत सेहत के लिए भी है अमृत, जानिए 6 फायदे

ALSO READ: श्रीकृष्ण को प्रिय मक्खन के health-beauty benefits

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

अगला लेख