Hanuman Chalisa

गर्मियों में बॉडी हीट बढ़ा देती हैं खाने-पीने की ये चीजें, सेवन करने से बचें

गर्मी के मौसम में शरीर को ठण्डा रखने के लिए आजमाएँ ये टिप्स

WD Feature Desk
मंगलवार, 4 जून 2024 (13:44 IST)
Foods To Avoid in Summer
गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस के कारण भूख कम लगती है और इसकी वजह से उन्हें खाने-पीने की इच्छा नहीं होती। जहां गर्मियों में लोग खाने की बजाय ठंडा पानी और नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन अधिक करते हैं। गर्मियों में ऐसे फूड्स खाने की कोशिश करनी चाहिए जो शरीर को ठंडा रखें और गर्मी ना बढ़ने दे। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो गर्मियों में शरीर का टेम्परेचर बढ़ा सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में इस तरह की चीज़ों को खाने से बचने की सलाह दी जाती है।ALSO READ: चिकन-मटन नहीं Vitamin B12 से भरपूर हैं ये 5 सुपर फूड

मसालेदार फूड्
गर्मियों के मौसम में अधिक मसालेदार और मिर्च वाला खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसा खाना खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। इससे, शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। 

जंक फूड
तले हुए फूड्स के अलावा बर्गर और पिज्जा जैसी चीजों का सेवन करने से शरीर मे गर्मी बढ़ सकती है। इससे आपको ज्यादा पसीना आता है और इससे आपके शरीर में पानी की कमी होने का डर भी बढ़ जाता है।

 
चाय-कॉफी
तापमान बढ़ने और गर्मियों के मौसम में लोगों को ज्यादा कॉफी और चाय पीने से बचना चाहिए। चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा देता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

नॉन-वेज
गर्मियों के मौसम में नॉन वेज फूड्स खाने हेल्थ को नुकसान हो सकता है। दरअसल, नॉन-वेज फूड आसानी से पच नहीं पाता। इसीलिए, लोगों को नॉन-वेज खाने से मना किया जाता है। इससे शरीर में गर्मी भी बढ़ती है जिससे आपको अधिक पसीना आ सकता है।

अदरक
अपने पाचक गुणों के लिए मशहूर अदरक गर्मियों में आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अदरक खाने से लोगों के शरीर में हीट बढ़ सकती है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख