Hanuman Chalisa

रसीले अंगूर दे सकते हैं सेहत के 10 कीमती फायदे

Webdunia
गर्मी के मौसम में अंगूर की बहार होती है और यह स्वादिष्ट रसीला नन्हा सा फल, हर किसी को बेहद पसंद होता है। यह एक बलबर्धक और सौंदर्यवर्धक फल है। अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो इस गर्मी खूब कीजिए रसीले अंगूर का सेवन, क्योंकि इसे खाने से आपको मिलेंगे यह 10 बेशकीमती फायदे। जानिए कौन से हैं य‍ह फायदे -  
बार-बार पानी पीने से भी न बुझे प्यास, तो आजमाएं 5 घरेलू नुस्खे
 
1 अंगूर के नन्हे-नन्हे दानों में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
गर्मी में पसीने और दुर्गंध से परेशान? जानिए 10 घरेलू उपाय
 
2  अंगूर में सीमित मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन भी मिलता है।
 गर्मी में बेहतर सेहत के 7 टिप्स, जरूर जानें
 
3  शरीर के किसी भी भाग से रक्त स्राव होने पर अंगूर के एक गिलास ज्यूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है जिसकी रक्तस्राव के समय क्षति हुई है।
जब लू लग जाए, तो कीजिए 10 उपाय
 
4 अंगूर का पल्प ग्लूकोज व शर्करा युक्त होता है। विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होने से अंगूर का सेवन भूख बढाता है, पाचन शक्ति ठीक रखता है, आंखों, बालों एवं त्वचा को चमकदार बनाता है।
नाक से खून (नकसीर) बहने का अचूक उपाय



5   हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एस्प्रिन की गोली के समान कारगर है। एस्प्रिन खून के थक्के नहीं बनने देती है। काले अंगूर के रस में फ्लेवोनाइडस नामक तत्व होता है और यह भी यही कार्य करता है।
 
6  अंगूर फोडे-फुंसि‍यों एवं मुंहासों को सुखाने में सहायता करता है। अंगूर के रस के गरारे करने से मुंह के घावों एवं छालों में राहत मिलती है।
 
7  एनीमिया के लिए अंगूर से बढ़कर कोई दवा नहीं है। उल्टी आने व जी मिचलाने पर अंगूर पर थोड़ा नमक व काली मिर्च डालकर सेवन करें।


8  पेट की गर्मी शांत करने के लिए 20-25 अंगूर रात को पानी में भिगों दे तथा सुबह मसल कर निचोड़ लें। अब इस रस में थोड़ी शक्कर मिलाकर इसका सेवन करें।
 
9  भोजन के आधा घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढ़ता है और कुछ ही दिनों में पेट फूलना, बदहजमी आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
 
10 अंगूर के रस का सेवन करना माइग्रेन से निजात दिला सकता है। इतना ही नहीं इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में कसाव के साथ ही ग्लो भी आता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख