Hanuman Chalisa

क्या भुट्टा खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी? जानिए क्या है सच्चाई

भुट्टा खाने के बाद क्यों दी जाती है पानी ना पीने की सलाह, आइए जानते हैं कारण

WD Feature Desk
Health Tips

मानसून आने वाला है बाजार में भुट्टा यानी कि मकई बिकने लगा है। नमक और नींबू के साथ भुट्टा इतना स्वादिष्ट लगता है कोई भी इसे खाए बिना नहीं रह सकता है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ यह पौष्टिक भी है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन सी, विटामिन बी12 कैल्शियम, फाइबर।

भुट्टा खाने के बाद बहुत ही तेज की प्यास लगती है लेकिन इसे खाने के बाद हमेशा पानी ना पीने की सलाह दी जाती है। बचपन में अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते थे कि भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से बुखार आ जाता है, क्या सच में इसी वजह से भुट्टा खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए, आइए जानते हैं इस बारे में।

क्यों नहीं पीना चाहिए भुट्टा खाने के बाद पानी?

भुट्टा खाने के तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। दरअसल ऐसा इसिलए होता है क्योंकि मक्के में कॉम्पलेक्स कार्ब्स और स्टार्च होता है, इसलिए इसे खाने के बाद तुरंत पानी पीने से गंभीर पेट दर्द हो सकता है। इसके अलावा पेट में गैस बनने लगती है और ब्लोटिंग और कब्ज की दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए भुट्टा खाने और पानी पीने के बीच समय का फासला रखने की सलाह दी जाती है। भुट्टा खाने के कम से कम 45 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

PM मोदी के इजरायल दौरे में भारत की रक्षा नीति में बड़े बदलाव के संकेत , भारत को हथियार नहीं, तकनीक चाहिए

Chandra Shekhar Azad: आजाद शहीद दिवस, जानें महान क्रांतिकारी के बारे में 10 अनसुने तथ्य

नास्तिकता बस एक मिथ्या भाव है

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

अगला लेख