Hanuman Chalisa

लौकी के यह 8 फायदे हैं कमाल के

Webdunia
कहीं आप लौकी से परहेज तो नहीं करते ? कई लोग सब्जियों में लौकी खाना पसंद नहीं, करते और इसे खाने से हमेशा बचते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि लौकी आपके आलस के दूर करने के साथ ही वजन भी कम करती है। हम बता रहे हैं, लौकी के 8 ऐसे ही गुण जो आपके लिए फायदेमंद होंगे, आइए जानते हैं - 
दही में छुपा है अच्छी सेहत का राज, पढ़ें दही के 6 गुण
 
1 ताजगी -  लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। इसे खाने से पेट में भारीपन नहीं रहता, बल्कि यह शरीर में ताजगी बनाए रखने में सहायक है। प्रतिदिन तरोताजा बने रहने के लिए, नमक या मसाले डालकर लौकी का जूस पीना कारगर उपाय है। 
शहतूत के यह 5 फायदे जानेंगे, तो हैरान रह जाएंगे
 
2  वजन कम -  लौकी का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह आपका वजन बहुत जल्दी कम करने में सहायक होती है। इसलिए इसे उबालकर नमक के साथ खाया जाता है, या फिर इसका जूस पिया जाता है।
बार-बार पानी पीने से भी न बुझे प्यास, तो आजमाएं 5 घरेलू नुस्खे
 
3  पाचन -  लौकी पाचन संबंधी समस्याओं का उत्तम इलाज है, साथ ही यह एसिडिटी में भी लाभप्रद है। लौकी को अपने भोजन में शामिल करने से पाचन क्रिया को बेहतर किया जा सकता है।
आर्थराइटिस में जरूर आजमाएं, कच्चे आलू का 1 उपाय
 
4 डाइबि‍टीज - डाइबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन एक प्रभावकारी उपाय है। डाइबि‍टीज में खाली पेट  लौकी का सेवन करना बेहतर होगा।
डाइबिटीज में आजमाएं, बस 2 देसी उपाय


5 यूरिनरी डिसऑर्डर -  यूरिनरी डिऑर्डर अर्थात मूत्र संबंधी समस्याओं में भी लौकी बेहतर कारगर उपाय है। यह शरीर में सोडियम की अधि‍कता को कम करने में सहायक है, जो यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है।
 
6  नैचुरल ग्लो -  लौकी का प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है, और वह आकर्षक दिखाई देती है। कई महिलाएं व युवतियां  इसके लिए लौकी का प्रयोग करती हैं।
 
7  कोलेस्ट्रॉल -  लौकी को भोजन में शामिल करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल बहुत आसानी से धीरे- धीरे कम होने लगता है, जिससे हृदय संबंधी या कोलेस्ट्रॉल से होने वाली अन्य समस्याएं नहीं होती। इसके लिए लौकी का  जूस एक आदर्श पेय माना जाता है।
अगले पेज पर जानें, सावधानी...


 8 लौकी में भरपूर मात्रा में डायट्री फायबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशि‍यम, फास्फोरस, पोटेशि‍यम, सोडियम और जिंक पाया जाता है, जो आपको स्वस्थ बनाए रखता है।
 
सावधानी -
1  लौकी के जूस का सेवन करते समय यह ध्यान रखें, कि इसे किसी अन्य वेजिटेबल जूस के साथ मिक्स न करें। 
2  लौकी का जूस बनाने से पहले उसे टेस्ट कर लें, यदि वह कड़वी हो तो उसका सेवन बिल्कुल न करें। इसमें टेट्रासायक्ल‍िक होता है, जो आपको डिहाइड्रेशन, जी मचलाना, गैस जैसी समस्याएं दे सकता है।
तो अब लौकी से परहेज कैसा....? इसे भोजन में शामिल करें और हमेशा स्वस्थ रहें। है ना फायदे का सौदा ...? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख