शकर के यह 5 नुकसान, जरूर जान लीजिए

Webdunia
शकर का सेवन आप हर दिन किसी न किसी रूप में करते ही हैं और यह आपके जीवन का एक अभिन्न अंग है। लेकिन इसकी मिठास जितनी अच्छी लगती है, उतने ही बुरे हैं इसके कुछ नुकसान। अगर आपको भी है शकर खाने की आदत, तो एक बार जरूर जान लें, इससे होने वाले यह 5 नुकसान - 
 
1 डाइबिटीज का खतरा - अगर आपके परिवार में किसी को डाइबिटीज है, तो बेशक आपको शकर का प्रयोग कम से कम करना चाहिए, क्योंकि यह अनुवांशि‍क रूप से डाइबिटीज का कारण बन सकती है।
 
2 खुजली - शकर का अत्यधि‍क प्रयोग करना आपके गुप्तांगों में खुजली की समस्या पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं यह गुप्तांगों द्वारा अत्यधि‍क तरल स्त्राव और संक्रमण के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।


3 हृदय रोग - शकर या मीठी चीजों का अधि‍क सेवन करना, हृदय की नलियों में वसा का जमाव कर उसे ब्लॉक करने में मदद करता है और नली को अंदर से संकरा कर देता है। इससे हृदय रोगों या हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
 
4 एग्जिमा - त्वचा पर भी शकर का अधि‍क सेवन बुरा असर डाल सकता है। यह त्वचा में खुजली, लालिमा या अन्य परेशानियां पैदा कर सकता है। एक शोध के अनुसार शकर का प्रयोग एग्जिमा की संभावना को बढ़ा देता है।
 
5 हड्ड‍ियां कमजोर - दांतों की ऊपरी परत के अलावा इसका प्रयोग आपकी हड्ड‍ियों को कमजोर करने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। इसके अलावा ऑस्टि‍योपोरासिस जैसी समस्याओं के लिए भी शकर का अधि‍क सेवन जिम्मेदार है।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

अगला लेख