कैल्शियम के लिए कौन-कौन सी चीजें खाना चाहिए

Webdunia
Calcium deficiency diseases: शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती है। इससे मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन और ऐंठन, चलते समय जांघों और बांहों में दर्द होना, हाथ और बांहों में सुन्नपन या झनझनाहट, थकान, अनिद्रा और सूखी त्वचा, सोसायसिस, रुखे बाल, दांतों की कमजोरी आदि कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं। एक उम्र के बाद कैल्शियम की कमी होने लगती है। इसकी पूर्ति के लिए आओ जानते हैं कि कौनसे फल या फूड खा सकते हैं।
 
किस उम्र में कितना जरूरी है कैल्शियम:-
 
किन चीजों में मिलता है कैल्शियम?
 
दूध एक गिलास (गाय) से 260 मिलीग्राम, दूध एक गिलास (भैंस) से 410 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। कैल्शियम उचित मात्रा में खाने से हमारी बुद्धि प्रखर होती है और तर्क शक्ति भी बढ़ती है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कैल्शियम का दैनिक आधार पर सेवन किया जाना चाहिए और ठीक से अवशोषित किया जाना चाहिए। अधिकांश लोग विभिन्न प्रकार के कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करके पर्याप्त कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं।
दही : एक कप सादे दही में 30 प्रतिशत कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन B2 और B12 होता है, इसीलिए यदि आपको दूध नहीं पसंद तो आप दही खा सकते हैं।
 
बीज : अलसी, कद्दू और तिल के बीज कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं। इनमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में होता है।
 
बीन्स : एक कप बीन्स में 24 प्रतिशत तक कैल्शियम होता है इसीलिए बीन्स को आपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है।
 
पनीर : पनीर में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। पनीर सेवन करने से शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी कमी भी पूरी हो जाती है।
 
बादाम : बादाम खाने से भी हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें भी कैल्शियम पाया जाता है।
 
पालक : पालक में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। 100 ग्राम पालक में 99 मि.ली कैल्शियम होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार पालक जरूर खाएं।
 
सोया दूध या टोफू : अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो आप सोया दूध या टोफू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनका स्वाद दूध के स्वाद से काफी अलग होता है। इनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है।
 
भिंडी : एक कटोरी भिंडी में 40 ग्राम कैल्शियम होता है। भिंडी को हफ्ते में दो बार खाने से दांतों खराब नहीं होते और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
 
अंजीर और बादाम : 1 अंजीर व 2 बादाम रात में गलाएं और सुबह के समय इनका सेवन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख