Hanuman Chalisa

हो ची मिन्ह : एक क्रान्तिकारी का जीवन

Webdunia
किताब के बारे में - 
 
हो ची मिन्ह वियतनाम के जननायक के रूप में जाने जाते हैं। एक साधारण परिवार में जन्मे हो ची मिन्ह का एक क्रान्तिकारी नेता में रूपान्तरण, उनका सादा जीवन, वैचारिक दृढ़ता, साम्राज्यवाद-उपनिवेशवाद विरोधी चेतना, अंतरराष्ट्रीयवाद का संयोग तथा जनता से अटूट लगाव एक अनुपम उदाहरण है। उनकी जीवन-गाथा समाज में आमूल परिवर्तन के सपने को सच्चाई में बदलने में लगी हमारी युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है।
 

 

 
क्रान्तिकारी हो ची मिन्ह ने वियतनाम के मुक्ति युद्ध में फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों और अमरीकी नवउपनिवेशवादियों की सैनिक शक्ति के बल पर किया। वियतनाम की मुक्ति के बाद अमरीकी साम्राज्यवाद के हमले को भी उन्होंने जनबल से नाकाम किया और अमरीका को इतनी बुरी तरह पराजित किया कि यह अमरीकी महाशक्ति के लिए एक स्थायी व्याधि- ‘वियतनाम ग्रन्थि’ बन गयी।
 
 
लेखक के बारे में -
 
हो ची मिन्ह की जीवनी के मूल पंजाबी लेखक सूफी अमरजीत हैं। उनका जन्म 1940 में लुधियाना जिले के बस्सियाँ गाँव में हुआ। सूफी अमरजीत 1970 में कनाडा चले गये जहाँ वे रेलवे में मैकेनिक की नौकरी करते हैं और ट्रेड यूनियन नेता हैं। वे साहित्य लेखन, सम्पादन और सांस्कृतिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उपन्यास, कविता, जीवनी और समसामयिक विषयों पर उनकी लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। इस पुस्तक का पंजाबी भाषा से हिन्दी भाषा में अनुवाद रामपाल ने किया है।
 
पुस्तक ‘हो ची मिन्ह : एक क्रान्तिकारी का जीवन’
लेखक : सूफी अमरजीत 
हिन्दी भाषा में अनुवाद : रामपाल
आई.एस.बी.एन  - 81-87772-28-X (पेपरबैक संस्करण)
विषय - जीवनी 
संस्करण - प्रथम
वर्ष - 2014
प्रकाशक - गार्गी प्रकाशन
कीमत - 100 रुपए 
पृष्ठ सं. -192
 
इस किताब को खरीदने के लिए इस पते पर सम्पर्क करें -
1/4649/45बी, गली नo.04, न्यू मॉडर्न शाहदरा, दिल्ली - 110032
मुकेश -7065475300
 अतुल -9810104481
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प