shiv chalisa

पुस्तक समीक्षा : लू शुन - एक परिचय

Webdunia
जनता को प्रबुद्ध करने वाली कला के योद्धा की जीवनी 
 
 
किताब के बारे में - 
 
यह पुस्तक आपका परिचय ऐसे लेखक से कराने का प्रयास है जिसने बतौर लेखक असली जिम्मेवारी को समझा और निभाया, अपनी तमाम जिंदगी आने वाली पीढ़ी के लिए लेखकों को तैयार करने में लगा दी, जिसने जनता के लिए लिखा, जनता के लिए जिया और जनता को लेखक तैयार करके दिए।


 
लू शुन विश्व पटल पर एक ऐसे साहित्यकर्मी के रूप में पहचाने जाते हैं, जिसने साहित्य, कला और संस्कृति को मेहनतकश जनता के साथ जोड़ने का काम किया। लू शुन ने क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा साधन साहित्य को माना और साहित्यिक आन्दोलन को आगे बढ़ाया।
 
उन्होंने साहित्य में कम से कम संवादों का प्रयोग कर जनता के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध स्थापित करने की कला को विकसित किया। लू शुन ने यह भी व्याख्यातित किया कि जनता को प्रबुद्ध किया जा सकता है और उनकी अभिव्यक्ति के नए–नए साधन तलाशे जा सकते हैं।
 
लू शुन की रचनाएं चीनी समाज, जनता का जीवन और संघर्ष तथा इन सबसे निकाले गए सबक का विश्वकोष है। सबसे बढ़कर इनमें साम्राज्यवाद और सामंतवाद के विरुद्ध, सभी उत्पीड़कों के विरुद्ध युद्ध का एक साहस भरा उद्घोष हैं।
 
 
     
 
 पुस्तक : ‘लू शुन : एक परिचय’
लेखक : फेंग शुएफेंग  
प्रकाशक - गार्गी प्रकाशन
कीमत - 20 रुपये 
पृष्ठ सं. -24  
विषय - जीवनी 
 संस्करण - प्रथम
वर्ष - 2014
आई.एस.बी.एन  - 81-87772-26-3 (पेपरबैक संस्करण)
 
 
 
 
 
इस किताब को खरीदने के लिए नीचे दिए गए पते पर सम्पर्क करें -
 
1/4649/45बी, गली नo.04, न्यू मॉडर्न शाहदरा, दिल्ली - 110032
 
मुकेश - 7065475300
 अतुल -9810104481
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

National Science Day: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

PM मोदी के इजरायल दौरे में भारत की रक्षा नीति में बड़े बदलाव के संकेत , भारत को हथियार नहीं, तकनीक चाहिए