Hanuman Chalisa

कहानी संग्रह - गौरैया को तो गुस्सा नहीं आता

Webdunia
डॉ. दामोदर खड़से की कहानियां हमारे वास्तविक जीवन के निकट और इतनी स्वाभाविक होती हैं, कि पाठक को कभी लगता ही नहीं कि वह किसी अनबूझ मानसिकता से जूझ रहा है। इन कहानियों से आज के सारे सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, घरेलू और घर-बाहर के संदर्भ बड़ी गहराई से जुड़े हैं। मनुष्य का मनुष्य के प्रति लगाव उनकी ‘जन्मांतर गाथा’ नामक कहानी में देखा जा सकता है। इसमें परिवार के प्रति प्रेम और आस्था के बीच कर्तव्यपरायणता का बखूबी वर्णन है। 
 

 
‘गंध’ नामक कहानी में ‘नॉशिया’ अर्थात् नफरत के कारण और प्रभाव का बड़ा सुंदर वर्णन है। ‘मुहाने पर’ कहानी में एक मेहनतकश ग्रामीण के शहर आने और संघर्ष की कथा है। कहानी में लेखक ने पुलिस अत्याचार, अधिकारियों के दुर्व्यवहार, गुंडों द्वारा शोषण और ठेलेवालों के संघर्ष का चित्रण मार्मिकता के साथ किया है। ‘फिरौती’, ‘साहब फिर कब आयेंगे मां!’ ऐसी ही स्थितियों की कहानियां हैं।
 
‘गौरैया को तो गुस्सा नहीं आता’ मनोवैज्ञानिक धरातल पर लिखी कहानी है। डॉ. दामोदर खड़से की भाषा सरल किंतु छाप छोड़ने वाली है। घटनाक्रम, वातावरण और स्थान का चित्रण वे इस खूबी से करते हैं, कि पाठक को लगता है कि वे पढ़ नहीं रहे हैं बल्‍कि सब कुछ घटित होता हुआ देख रहे हैं। वह सारे परिवेश का एक हिस्सा है।

पाठक चाहता है कि लेखक उसे समझे, उसे आंतरिक तृप्ति और अपने लेखन से शां‍ति‍ प्रदान करे। वह शाब्दिक भूल-भुलैया में भटकना नहीं चाहता। पाठक मानसिक रूप से उन रोड़ों को पार करने का मार्ग चाहता है, जो उसके मार्ग में हैं। उसकी शास्त्रीय ऋण-धन में रुचि नहीं होती।

डॉ. दामोदर खड़से उन प्रतिभाओं में से हैं, जिनके कृतित्व में मध्यवर्गीय जीवन के सुख-दुखों की सुगंध है और पाठक उनके कथा-संसार में रमकर आत्मसंतोष और सुख प्राप्त कर लेगा। 
 
कहानी संग्रह  - गौरैया को तो गुस्सा नहीं आता 
लेखक - डॉ. दामोदर खड़से 
प्रकाशक - वाणी प्रकाशन 

पृष्ठ संख्या - 184 
मूल्य - 350
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'