Biodata Maker

कहानी संग्रह : इस बार होली में

Webdunia
‘इस बार होली में’ रामदरश मिश्र जी का नया कहानी-संग्रह है। इन कहानियों में वस्तु-वैविध्य तो है ही, संरचनागत विविधता भी है। मिश्र जी की यह कहानियां भी गांव और शहर दोनों से गुजरती हैं। दोनों में व्याप्त यथार्थ के अनुभव ही कहानियां बनते चले गए हैं। इन कहानियों में गांव और शहर के अनेक परिदृश्य हैं, चरित्र हैं, समस्याएं हैं और संघर्ष के अनेक स्तर हैं। 
 

 
मनुष्यता के दर्द और मूल्य का स्वर तो मिश्र जी की रचनाओं में व्याप्त होता ही है जो इन कहानियों में भी है। सादगी के साथ गहरी से गहरी बात कह देना मिश्र जी की रचना की विशेषता है। सादगी और अनुभव की प्रामाणिकता के कारण मिश्र जी की कहानियां पाठकों को अपनी कहानियां लगती हैं और वे इनके साथ हो लेते हैं। विश्वास है कि यह कहानियां भी पाठकों को अपनी कहानियां लगेंगी।
 
लेखक रामदरश मिश्र अन्य रचनाएं भी इसी सादगी, गहराई और अपनेपन को व्यक्त करती हैं जो इस प्रकार हैं - काव्य : पथ के गीत, बैरंग-बेनाम चिट्ठियां, पक गई है धूप, कंधे पर सूरज, दिन एक नदी बन गया, मेरे प्रिय गीत, बाजार को निकले हैं लोग, जुलूस कहां जा रहा है?, रामदरश मिश्र की प्रतिनिधि कविताएं, आग कुछ नहीं बोलती, शब्द सेतु, बारिश में भीगते बच्चे, हंसी ओठ पर आंखें नम हैं (गजल), ऐसे में जब कभी, आम के पत्ते, तू ही बता ऐ जिंदगी, हवाएं साथ हैं, कभी-कभी इन दिनों, धूप के टुकड़े, आग की हंसी। उपन्यास- पानी के प्राचीर, जल टूटता हुआ, सूखता हुआ तालाब, अपने लोग, रात का सफर, आकाश की छत, आदिम राग, बिना दरवाजे का मकान, दूसरा घर, थकी हुई सुबह, बीस बरस, परिवार, बचपन भास्कर का। कहानी संग्रह -  खाली घर, एक वह, दिनचर्या, सर्पदंश, बसंत का एक दिन, इकसठ कहानियां, मेरी प्रिय कहानियां, अपने लिए, चर्चित कहानियां, श्रेष्ठ आंचलिक कहानियां, आज का दिन भी, एक कहानी लगातार, फिर कब आएंगे?, अकेला मकान, विदूषक, दिन के साथ, मेरी कथा-यात्रा। ललित निबंध - कितने बजे हैं, बबूल और कैक्टस, घर परिवेश, छोटे-छोटे सुख। आत्मकथा-  सहचर है समय, पुरस्कृत के दिन। यात्रावृत्त-  घर से घर तक देश यात्रा। डायरी-  आते-जाते दिन, आस-पास, बाहर-भीतर। समीक्षा: 11 पुस्तकें। रचनावली: 14 खंडों में।
 
कहानी-संग्रह: इस बार होली में 
लेखक : रामदरश मिश्र
प्रकाशक : वाणी प्रकाशन 
पृष्ठ संख्या : 120
मूल्य : 225 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

विश्व महिला दिवस 2026: महिला सुरक्षा से जुड़ी ये 4 अहम बातें हर किसी को जानना जरूरी

विश्व नारी दिवस पर कविता: नारी, सृष्टि की अजस्र धारा

Tips for Rang Panchami: रंगपंचमी पर इन 5 तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

Womens Day Inspirational Quotes: महिला दिवस पढ़ें 10 प्रेरणादायक कोट्‍स